गुजरात: परिवार का लंदन भेजने के नाम पर अपहरण, दुबई पहुंचने के बाद संपर्क टूटा; एजेंट ने बेटे की फोटो भेजकर ₹1 करोड़ मांगे

          अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले एक परिवार अवैध तरीके से लंदन जाने नाम पर एजेंटों के जाल में फंस गया। पति, पत्नी और उनके दो बेटे 20 अप्रैल को घर से निकले थे, लेकिन दुबई पहुंचने के बाद उनका परिवार से संपर्क टूट गया।

          परिजन का आरोप है कि एजेंट ने चारों को बंधक बना लिया है और उन्हें छोड़ने के बदले 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। आरोपियों ने परिवार को डराने के लिए एक बेटे की खून से लथपथ तस्वीर भी भेजी है।

          साथ ही महिला का एक ऑडियो क्लिप भी भेजा, जिसमें वह रोते हुए पैसे देने की गुहार लगा रही है। आशंका जताई जा रही है कि परिवार को केन्या या इथियोपिया की किसी अज्ञात जगह पर बंधक बनाकर रखा गया है।

          परिवार ने बताया कि एजेंटों ने एक बेटे की खून से लथपथ फोटो भेजी।

          परिवार ने बताया कि एजेंटों ने एक बेटे की खून से लथपथ फोटो भेजी।

          दिल्ली, श्रीलंका होते हुए दुबई पहुंचे

          जानकारी के मुताबिक गोमतीपुर इलाके के रहने वाले परिवार ने अवैध रूप से लंदन जाने के लिए एजेंट से संपर्क किया था। एजेंट ने प्रति व्यक्ति 25 लाख रुपए का सौदा तय किया था। कुल 1 करोड़ रुपए का पैकेज बनाया गया था। तय हुआ था कि लंदन पहुंचने के बाद पैसे दिए जाएंगे।

          20 अप्रैल को एजेंट परिवार को पहले दिल्ली ले गया। वहां कुछ दिन रुकने के बाद उन्हें श्रीलंका भेजा गया और फिर दुबई पहुंचाया गया। दुबई तक परिवार लगातार संपर्क में था, लेकिन उसके बाद अचानक सभी के फोन बंद हो गए।

          विदेशी नंबर से आया कॉल, खुद को बताया बाबा खान

          परिवार के लोगों ने बताया कि दुबई के बाद एक विदेशी नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बाबा खान बताया और डेढ़ करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। बाद में रकम घटाकर 1 करोड़ और फिर 70 लाख रुपए तक लाने की बात कही गई।

          गोमतीपुर थाने में शिकायत दर्ज

          मामले में परिवार ने गोमतीपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद अहमदाबाद पुलिस, क्राइम ब्रांच जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने अहमदाबाद के एक एजेंट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पूछताछ में वलसाड के एक अन्य एजेंट का नाम सामने आया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है।

          मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका

          पुलिस कॉल और मैसेज की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मानव तस्करी और अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।

          पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और परिवार को आखिर किस देश में बंधक बनाकर रखा गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : बस्तर की खूबसूरती ने देशभर से आए पर्यटन प्रतिनिधियों को किया मंत्रमुग्ध

                    चित्रकोट जलप्रपात की भव्यता, जनजातीय संस्कृति और धुड़मारास के...

                    रायपुर : कचरे में संभावना तलाशने वाली अर्चना की सोच राष्ट्रीय मंच तक पहुँची

                    पीएम सेजेस धरमजयगढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा अर्चना...

                    Related Articles

                    Popular Categories