हरियाणा: अंबाला के विशाल मेगा मार्ट में 2 फ्लोर जले, कपड़ों में भड़की आग, धुएं से बैंक का अलार्म बजा; एक दमकलकर्मी की हालत बिगड़ी

        हरियाणा: अंबाला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे देश की प्रमुख हाइपरमार्केट चेन, विशाल मेगा मार्ट के शोरूम में आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में पूरे मॉल को चपेट में ले लिया। लोगों को इसका पता तब चला, जब मॉल के शीशे आग की गर्मी से चटककर गिरने शुरू हुए और धुआं बाहर निकलने लगा।

        घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। हालांकि, आग ज्यादा फैल जाने से इस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की 5 और गाड़ियां बुलाई गईं, जिनकी मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

        फायर अधिकारी तरसेम राणा ने बताया कि आग कपड़ों में फैल गई थी, जिससे इस पर काबू पाने में मुश्किल आई। शीशे भी टूट कर गिर रहे हैं। इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, दमकलकर्मी परमजीत का दम घुट गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

        उन्होंने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर आग नहीं पहुंची थी, लेकिन ऊपर के दोनों फ्लोर पर पूरा सामान जल गया। प्लास्टिक के बैग और कपड़ों में आग लगी, जो घंटों सुलगती रही। आसपास मौजूद 3 बैंक आग काबू में आने तक एहतियातन बंद करवाए गए थे। इसमें से एक बैंक में धुआं भरने से फायर अलार्म बज गया था।

        आग के 3 PHOTOS…

        अंबाला शहर स्थित विशाल मेगा मार्ट बिल्डिंग से निकलता धुआं।

        अंबाला शहर स्थित विशाल मेगा मार्ट बिल्डिंग से निकलता धुआं।

        फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में लगी है, लेकिन कपड़ों में आग लगने से मुश्किल हो रही है।

        फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में लगी है, लेकिन कपड़ों में आग लगने से मुश्किल हो रही है।

        आग की गर्मी से मॉल के फ्रंट में लगे शीशे टूटकर गिर रहे हैं।

        आग की गर्मी से मॉल के फ्रंट में लगे शीशे टूटकर गिर रहे हैं।

        दमकल अधिकारी ने ये बातें बताईं…

        • करीब 6 घंटे में आग काबू में आई: फायर अधिकारी के मुताबिक, करीब 6 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती कार्रवाई में फायर कर्मियों ने मॉल के आग लगी आग पर काबू पाया। इसके साथ ही आग को नीचे के फ्लोर पर आने से रोका, जिससे नुकसान में कमी आए। पहले मौके पर 3 गाड़ियां आग बुझाने पहुंची थीं, लेकिन वह काफी नहीं हुईं। उसके बाद 5 गाड़ियां और आईं। कुल 8 दमकल गाड़ियों की मदद से आग काबू में आई।
        • प्लास्टिक के सामान ने बढ़ाई मुश्किल: फायर ब्रिगेड अधिकारी के मुताबिक, आग पर पूरी तरह काबू पाने में ज्यादा समय इसलिए लगा, क्योंकि मॉल के अंदर प्लास्टिक के सामान में आग सुलग रही थी। बाहर से आग पर काबू पाने के बाद कर्मी अंदर घुसे। अधिकारी ने बताया कि कर्मी बाहर से आग बुझाकर पहले और दूसरे फ्लोर पर अंदर पहुंचे। वहां पूरा सामान जल चुका था। इसके बाद भी प्लास्टिक के सामान में आग फैली हुई थी। उसे काबू करने में घंटों लग गए।
        मौके जमा भीड़ और मॉल के मैनेजर से जानकारी लेते एसडीएम सिटी दर्शन कुमार।

        मौके जमा भीड़ और मॉल के मैनेजर से जानकारी लेते एसडीएम सिटी दर्शन कुमार।

        • कपड़ों ने पकड़ी तेजी से आग: फायर अधिकारी का कहना था कि शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी होगी। इसके बाद आग ने कपड़ों को अपनी चपेट में लिया। कपड़ों के चपेट में आने से आग तेजी से फैल गई। इसने पूरे 2 फ्लोर को चपेट में ले लिया था। हालांकि, ग्राउंड फ्लोर पर आग नहीं पहुंची थी।
        • सुरक्षित कपड़ों को बाहर निकाला: आग लगते ही नीचे के फ्लोर से पहले कपड़ों को बाहर निकाला गया, ताकि आग को ज्यादा न फैलने दिया जाए। कुछ कपड़े सुरक्षित जरूर निकले गए। हालांकि, आग ने ऊपर के 2 फ्लोर पर रखा सामान जलाकर राख कर दिया है।
        निचली मंजिल से मॉल से कुछ कपड़ों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हालांकि, अन्य मंजिलों पर अभी टीम नहीं पहुंची है।

        निचली मंजिल से मॉल से कुछ कपड़ों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हालांकि, अन्य मंजिलों पर अभी टीम नहीं पहुंची है।

        • शीशे टूट-टूट कर गिरे: मॉल के फ्रंट में लगे शीशे लगातार आग की गर्मी से टूट-टूट कर गिर रहे थे। शीशों के टूटने की वजह से लोगों को मॉल से पीछे की ओर किया गया। मॉल में अंदर की तरफ आग काफी तेज थी। उसे बुझाने में दमकल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
        • अलर्ट पर रखे थे सभी फायर स्टेशन: आग की सूचना के बाद ही फायर ब्रिगेड टीम ने अन्य स्टेशनों की टीमों को अलर्ट पर रखा था। जैसे ही अधिक गाड़ियों की आवश्यकता पड़ी तो और गाड़ियां अन्य स्टेशनों से भी आईं। कुल 8 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
        ग्राउंड फ्लोर पर आग नहीं पहुंची है, इसलिए यहां सामान सुरक्षित है। दमकल कर्मियों ने ऊपर के 2 फ्लोर पर ही आग को रोके रखा।

        ग्राउंड फ्लोर पर आग नहीं पहुंची है, इसलिए यहां सामान सुरक्षित है। दमकल कर्मियों ने ऊपर के 2 फ्लोर पर ही आग को रोके रखा।

        आग लगने के दौरान ये 3 घटनाएं भी घटीं…

        1. दमकलकर्मी की तबीयत बिगड़ी: आग बुझाने आई फायर ब्रिगेड की टीम में परमजीत नाम के कर्मी की तबीयत बिगड़ गई। आग से उठ रहे धुएं में उनका दम घुट गया। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
        2. बिल्डिंग से तिरंगा उतारा: मॉल की बिल्डिंग में आग लगने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। इस दौरान हरियाणा पुलिस के एक जवान ने बिल्डिंग पर तिरंगा लहराता हुआ देखा। तिरंगा कहीं आग में जल न जाए, इसलिए पुलिस जवान ने तिरंगे को सम्मान के साथ उतारा और उसे सुरक्षित स्थान पर रखवाया।
        3. बैंक का फायर अलार्म बजा: मॉल में आग लगने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस ने आसपास से भीड़ हटाई थी। इसके बाद पास की ही 3 बैंकों को खुलने नहीं दिया था। इसके बाद भी एक बैंक में धुआं भर गया और उसका फायर अलार्म बज गया। मौके पर मौजूद बैंक स्टाफ ने इसे बंद कराया।
        बिल्डिंग से तिरंगा उतारकर ले जाता पुलिस जवान।

        बिल्डिंग से तिरंगा उतारकर ले जाता पुलिस जवान।

        अंबाला सिटी, कैंट और नारायणगढ़ से बुलाईं गाड़ियां

        बलदेव नगर थाने के SHO रमेश कुमार ने बताया कि आग की सूचना लगते ही सिटी, कैंट और नारायणगढ़ से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। आग काफी तेज थी। हालांकि, कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

        SHO ने कहा कि आग ऊपर के 2 फ्लोर पर तेजी से फैली हुई थी। दोनों फ्लोर पर रखा सामान पूरी तरह खाक हो गया। हालांकि, ग्राउंड फ्लोर पर आग नहीं पहुंची। वहां से कुछ सामान भी निकाल लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं।



                Hot this week

                रायपुर : घर-घर कचरा संग्रहण से स्वच्छ गांव की ओर बढ़ते कदम

                ममता ने स्वच्छता को बनाया आजीविका का जरियासूखे एवं...

                रायपुर : समयबद्ध कार्यप्रणाली और वित्तीय अनुशासन से बीज निगम को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

                अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर ने की योजनाओं की समीक्षा, बीज...

                रायपुर : सीएम हेल्पलाइन 1076 से संजय की समस्या का हुआ त्वरित समाधान

                एग्रीस्टैक में मोबाइल नंबर लिंक होने से दूर हुई...

                Related Articles

                Popular Categories