तेज रफ्तार पिकअप पलटी, मासूम सहित दो की मौत…. मोड़ पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, 15 से ज्यादा घायल; 35 लोग थे सवार

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात साल की बच्ची और महिला की मौत हो गई। वहीं, 15 से अधिक लोग घायल हो गए। पिकअप सवार देवी दर्शन कर लौट रहे थे। तभी मोड़ पर ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

              घायलों से अस्पताल में पूछताछ कर पुलिस ने दर्ज किया बयान।

              घायलों से अस्पताल में पूछताछ कर पुलिस ने दर्ज किया बयान।

              मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र के ग्राम सारधा से करीब 35 लोग पिकअप में सवार होकर भनवारटंक स्थित मरही माता देवी दर्शन करने के लिए आए थे। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। दर्शन करने के बाद जब ये लोग शाम को वापस गांव जा रहे थे। तभी ग्राम सलका नवागांव के पास मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के बाद पिकअप सवार चीखते-चिल्लाते रहे।

              ग्रामीणों ने की मदद, पुलिस की डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
              इस हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की। फिर कोटा पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद कोटा थाने की डायल 112 सहित पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने 15 से 20 लोगों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं, कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। ज्यादातर लोग कोटा अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

              इस हादसे में बड़ों के साथ ही बच्चों को भी चोटें आई हैं।

              इस हादसे में बड़ों के साथ ही बच्चों को भी चोटें आई हैं।

              महिला और बच्ची की मौत
              टीआई उत्तम साहू ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान पंडरिया क्षेत्र के गंगापुर निवासी कामना यादव पिता राजू यादव (7) और सारधा निवासी दुवशिया यादव पति महेश यादव (35) की मौत हो गई।

              मालिक चला रहा था पिकअप, मोड़ पर अनियंत्रित हुई गाड़ी
              पुलिस के अनुसार पिकअप को उसका मालिक खुद ड्राइव कर रहा था। गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ आने पर भी उसने गति कम नहीं की, जिसके चलते वह गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका और पिकअप पलट गई। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

              अस्पताल में बेड नहीं मिला तो फर्श पर लेटा कर डॉक्टर ने किया इलाज।

              अस्पताल में बेड नहीं मिला तो फर्श पर लेटा कर डॉक्टर ने किया इलाज।

              खतरनाक तरीके से पिकअप में भरते हैं सवारी
              बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय पिकअप में करीब 35 लोग सवार थे। महिलाओं के साथ ही बच्चों को गाड़ी में ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। हादसे की एक वजह ज्यादा सवारी को भी माना जा रहा है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories