हिमाचल प्रदेश: शिमला में बादल फटा, बाढ़ आई, UP में नदियां उफान पर, 360 मकान ढहे; 2 दिन में 16 लोगों की मौत

          नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में 2 दिन से जारी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शिमला जिले में बुधवार रात 10:15 बजे बादल फट गया। जिससे नोगली नाले में बाढ़ आ गई।

          बुधवार को मंडी के दवाड़ा में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन के फ्लाइओवर पर लैंडस्लाइड से दरारें आ गई हैं। प्रदेश में मंडी-मनाली, चंडीगढ़-शिमला फोरलेन समेत 533 सड़कें बंद हो गई हैं।

          UP में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज, वाराणसी समेत 24 जिलों के 1,245 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बारिश के चलते अब तक 360 मकान ढह चुके हैं। पिछले 2 दिन में बाढ़ और बारिश से जुड़े हादसों में 16 लोगों की मौत हुई है।

          बुधवार को फर्रुखाबाद के पंखियन गांव में गंगा नदी में एक मकान 10 सेकेंड में समा गया। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी उफान पर है। अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर डेंजर लेवल से 2 सेमी ऊपर पहुंच गया है। 48 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

          इधर, बिहार में गंगा और सोन नदी उफान पर हैं। राज्य के कई गांव जलमग्न हैं। पटना में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं। पटना सिटी में भद्रघाट और महावीर घाट में सर्विस लेन पर गंगा का पानी 2 फीट तक आ गया है।

          देशभर में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें…

          हिमाचल के किन्नौर में बुधवार को किन्नर कैलाश यात्रा में मृत श्रद्धालु का शव लाते हुए रेस्क्यू दल के जवान।

          हिमाचल के किन्नौर में बुधवार को किन्नर कैलाश यात्रा में मृत श्रद्धालु का शव लाते हुए रेस्क्यू दल के जवान।

          हिमाचल के दबाड़ा में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर बुधवार को लैंडस्लाइड हुई, तेल से भरे टैंकर को भी नुकसान पहुंचा।

          हिमाचल के दबाड़ा में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर बुधवार को लैंडस्लाइड हुई, तेल से भरे टैंकर को भी नुकसान पहुंचा।

          चंदौली में एक युवक ने आधे घंटे तक खंभे पर लटककर जान बचाई।

          चंदौली में एक युवक ने आधे घंटे तक खंभे पर लटककर जान बचाई।

          मिर्जापुर में एक किसान गंगा नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से उसे निकाला। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

          मिर्जापुर में एक किसान गंगा नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से उसे निकाला। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

          बिहार-झारखंड समेत 12 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

          मौसम विभाग ने गुरुवार को बिहार-झारखंड समेत 12 राज्यों में बारिश का ऑरेंज और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत 11 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। किसी भी राज्य में रेड अलर्ट नहीं है।



                    Hot this week

                    रायपुर : हथखोज की स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन में हादसे की जांच

                    जांच में खुलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, क्रेन संचालन पर...

                    रायपुर : जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़

                    करीब 4 एकड़ में बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम, क्षेत्र की...

                    Related Articles

                    Popular Categories