हिमाचल प्रदेश: शिमला में भारी ओलावृष्टि, सेब की फसल को नुकसान, तूफान से उड़ी छत्त, अगले तीन घंटे 4 जिलों में अलर्ट, लाहौल-सोलन में लौटी ठंड; नाहन का पारा भी 7 डिग्री गिरा

          हिमाचल प्रदेश: शिमला जिला के कई क्षेत्रों में आज (सोमवार को) दोपहर बाद फिर से भारी ओलावृष्टि हुई। इससे सेब, मटर और फूलगोभी की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई जगह सेब को ओलावृष्टि से बचाने के लिए लगाए गए एंटी हेल नेट और बांस भी टूट गए। नारकंडा, कुफरी, रोहड़ू, चौपाल, टियाली इत्यादि क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। शिमला जिला के नेरवा की केदी पंचायत के शुकराना गांव निवासी सीताराम शर्मा के घर की छत तूफान से उखड़ गई। गांव में अन्य लोगों के घरों की छत्त को भी नुकसान पहुंचा है।

          वहीं शिमला के ढली-संजौली में भी बारिश के साथ हल्के ओले गिरे। किन्नौर के रिकांगपियों में भी दोपहर बाद बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग ने शिमला, सोलन, सिरमौर और मंडी में शाम छह बजे तक ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है।

          बीते 24 घंटे के दौरान भी राज्य के कई भागों में तेज बारिश हुई। संगड़ाह में सबसे ज्यादा 25.7 मिमी, चौपाल में 22.0, घागस 20.4, शिमला 17.2, जुब्बड़हट्टी 16.9, पांवटा साहिबत 15.2, सोलन व कसौली में 15.0 मिमी बारिश हुई। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

          शिमला जिला के चौपाल के नेरवा में तूफान से उखड़ी छत्त।

          शिमला जिला के चौपाल के नेरवा में तूफान से उखड़ी छत्त।

          लाहौल-सोलन में लौटी ठंड

          लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में इससे ठंड लौट आई है। ताबो का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री और कुकुमसैरी 4.1 डिग्री तक लुढ़क गया है। सोलन के तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 10.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यहां का पारा 4.8 डिग्री रह गया है।

          नाहन का पारा भी 7 डिग्री गिरा

          नाहन का 7.4 डिग्री नीचे गिरने के बाद 15.3 डिग्री, शिमला का 2.0 डिग्री कम होने के बाद 12.0, धर्मशाला का 1.0 डिग्री कम होने के बाद 16.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है। राज्य में तीन दिन से बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है।

          शिमला के टियाली में दोपहर बाद भारी ओलावृष्टि।

          शिमला के टियाली में दोपहर बाद भारी ओलावृष्टि।

          शिमला में बारिश के बीच घरों को लौटते हुए बच्चे।

          शिमला में बारिश के बीच घरों को लौटते हुए बच्चे।

          दिन का तापमान भी गिरा

          मौसम में बदलाव के बाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। सुंदरनगर में सबसे ज्यादा 11.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद पारा 22.1 डिग्री तक पहुंच गया।

          मंडी का तापमान सामान्य से 10.2 डिग्री कम होकर 22.6 डिग्री, सोलन का 7.5 डिग्री गिरकर 23 डिग्री, भुंतर का 9.6 डिग्री कम होकर 20.3 डिग्री, मनाली का 7.1 डिग्री गिरकर 16.8 डिग्री और शिमला का तापमान 5.1 डिग्री की गिरावट के बाद 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

          छराबड़ा में दोपहर बाद भारी ओलावृष्टि।

          छराबड़ा में दोपहर बाद भारी ओलावृष्टि।

          प्रदेश में बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ी

          लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे जान व माल का भी नुकसान हो रहा है। बीती शाम (3 मई) भी सोलन-सैंज सड़क पर माइपुल के पास एक ऑल्टो गाड़ी लैंडस्लाइड की चपेट में आई गई। इससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दो दिन पहले 4 महिला टीचरों की तूफान के कारण पेड़ गिरने से जान चली गई।

          सोलन-माइपुल सड़क पर लैंडस्लाइड के बाद ऑल्टो गाड़ी पर गिरे पत्थर। गनीमत यह रही कि कार में सवार व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची।

          सोलन-माइपुल सड़क पर लैंडस्लाइड के बाद ऑल्टो गाड़ी पर गिरे पत्थर। गनीमत यह रही कि कार में सवार व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची।

          आज और कल इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

          मौसम विभाग ने आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

          कल (5 मई) मंडी और शिमला में ऑरेंज अलर्ट रहेगा व अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 7 मई तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। वहीं 8 और 9 मई को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

          शिमला में ओलावृष्टि के फोटो..

          शिमला के चौपाल में ओलावृष्टि से सेब की फसल नष्ट।

          शिमला के चौपाल में ओलावृष्टि से सेब की फसल नष्ट।

          सोलन-माइपुल सड़क पर लैंडस्लाइड के बाद ऑल्टो गाड़ी पर गिरे पत्थर। गनीमत यह रही कि कार में सवार व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची।

          सोलन-माइपुल सड़क पर लैंडस्लाइड के बाद ऑल्टो गाड़ी पर गिरे पत्थर। गनीमत यह रही कि कार में सवार व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची।



                    Hot this week

                    रायपुर : वन मंत्री केदार कश्यप आज कोरबा जिले के प्रवास पर

                    अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न...

                    Related Articles

                    Popular Categories