हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में पंजाब के टूरिस्टों ने तलवारें चलाईं, स्थानीय लोगों पर हमला किया, एक का हाथ, दूसरे का गाल काटा; लोग बोले- आरोपी चिट्‌टे के नशे में थे

              हिमाचल प्रदेश: कुल्लू जिले के बंजार में पंजाब से आए टूरिस्टों ने कथित तौर पर तलवारें लहराईं और स्थानीय लोगों पर हमला किया। इस घटना में एक व्यक्ति के हाथ में गंभीर चोटें आई, जबकि दूसरे का तलवार से गाल कट गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

              वारदात के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। लोगों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों का पुलिस के साथ भी विवाद हो गया।

              लोगों का आरोप था कि पुलिस रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ रही है। आरोपियों ने पुलिस को 5 लाख रुपए की पेशकश की थी। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल भी नहीं करवाया, जबकि सभी आरोपी चिट्‌टे के नशे में थे।

              वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उनका मेडिकल भी करवाया गया। इसके बाद उन्हें जमानती बॉन्ड के बाद छोड़ा गया है।

              कुल्लू के बंजार में पंजाब के टूरिस्ट की गाड़ी में रखे हथियार।

              लुधियाना के रहने वाले हैं आरोपी

              पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनकी पहचान मंदीप सिंह, प्रदीप सिंह, जश्नप्रीत और प्रीतपाल के रूप में हुई है। चारों युवक घूमने के लिए हिमाचल आए थे। बंजार में 10 मई की शाम को इनकी गाड़ी से एक व्यक्ति को टक्कर लगी।

              इसके बाद स्थानीय लोगों और टूरिस्टों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते पंजाब के 2 टूरिस्ट ने गाड़ी से तलवार निकाली और दो स्थानीय लोगों को घायल किया दिया। तब मौके पर लोकल लोग जुटे और पुलिस भी पहुंची।

              पंजाबी टूरिस्टों के तलवार से हमले के लोकल लोगों ने वीडियो बनाए।

              पंजाबी टूरिस्टों के तलवार से हमले के लोकल लोगों ने वीडियो बनाए।

              बंजार में तनावपूर्ण माहौल बना

              घटना के बाद बंजार क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया। देर रात को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कुल्लू के सैंज थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।

              लोगों का कहना था कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। आरोपियों ने 2 लोकल्स को हथियार से हमला कर घायल किया है, फिर भी पुलिस उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है। आरोपियों को थाने लाया गया, लेकिन उनके मोबाइल तक उनसे नहीं लिए गए, जिनसे वे लगातार बात करते रहे।

              तलवार के हमले से एक स्थानीय का हाथ में कट लग गया और एक के गाल पर चोट आई।

              तलवार के हमले से एक स्थानीय का हाथ में कट लग गया और एक के गाल पर चोट आई।

              सुबह 4 बजे तक थाने में डटे रहे लोग

              बताया जा रहा है कि लोग 11 मई की अलसुबह 4 बजे तक थाने में डटे रहे और उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ बहस चलती रही। यह मामला 3 दिन पहले का है, लेकिन इसके विवाद से जुड़े वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

              वायरल वीडियो में भी एक व्यक्ति तलवार के साथ नजर आ रहा है। इनकी गाड़ी के भीतर भी हथियार नजर आ रहे हैं। तलवारों के साथ हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।

              पुलिस बोली- हमने तलवारें बरामद कीं

              कुल्लू के सैंज थाना में जांच अधिकारी किशोरी लाल ने बताया कि पुलिस ने विवाद के तुरंत बाद चारों युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाने के बाद आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 281, 125(A), 115(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और तलवारें भी बरामद कर दी है। पुलिस ने चारों आरोपियों को जमानती बांड के बाद छोड़ा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : राज्यपाल डेका ने अपने काफिले से वाहन कम किए

                              आम जनता से भी मितव्ययता बरतने का आव्हानरायपुर (BCC...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : कुछ शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन

                              जामटोली, बड़ाकरौंजा, बोकी, टेम्पू और नगर पंचायत कुनकुरी के...

                              Related Articles

                              Popular Categories