Saturday, February 7, 2026

            कोरबा में रचा जाएगा इतिहासः 280 मीटर लंबे बैनर पर 10 हजार हस्ताक्षर के साथ बनेगा ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’

            कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम, कोरबा द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और नागरिकों को संकल्पबद्ध करने के उद्देश्य से ’महासंकल्प 2026’ के बैनर तले एक विशाल महाभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक पहल के माध्यम से कोरबा शहर स्वच्छता के क्षेत्र में अपना नाम ’गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कराने की तैयारी में है। इस महाभियान के अंतर्गत 280 मीटर लंबे एक विशाल बैनर पर स्वच्छता शपथ के साथ 10 हजार से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षर कराए जाएंगे, जो शहर की एकजुटता और स्वच्छता के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करेगा।

            यह भव्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन (वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम) के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही, जिले के कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे। नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं निगम आयुक्त ने संयुक्त रूप से इस आयोजन की सफलता के लिए शहरवासियों से उत्साहपूर्वक भागीदारी की अपील की है।

            इस गौरवशाली अभियान का आयोजन 6 फरवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम का स्थल महाराणा प्रताप नगर गार्डन, घंटाघर से रविशंकर शुक्ल नगर मुख्य मार्ग, कोरबा निर्धारित किया गया है। नगर निगम प्रशासन ने सभी प्रबुद्ध नागरिकों, छात्र-छात्राओं और सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया गया है ताकि “स्वच्छता हमारा कर्तव्य-स्वच्छ कोरबा हमारी पहचान“ के ध्येय को चरितार्थ करते हुए कोरबा एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सके।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories