Tuesday, February 17, 2026

              हैदराबाद: चोरों ने महिला की कुकर से हत्या की, 40 ग्राम सोना, एक लाख रुपए चुराए, फिर नहाया और नए कपड़े पहनकर निकल गए

              तेलंगाना: हैदराबाद में चोरों ने एक महिला की उसकी ही घर में कुकर से हत्या कर दी। यह मामला गुरुवार को सामने आया है। हत्या के बाद चोरों ने सामान चुराया। फिर उसी घर में नहाया। नए कपड़े पहनकर निकल गए। वे अपने साथ 40 ग्राम सोना और ₹1 लाख ले गए।

              पुलिस की शुरुआती जांच रिपोर्ट के अनुसार, वारदात 10 सिंतबर की साइबराबाद इलाके में स्वान लेक अपार्टमेंट की है। 50 साल की मृतका रेणु अग्रवाल अपने पति और बच्चे के साथ अपार्टमेंट के 13वें फ्लोर पर रहती थीं।

              घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। सुबह महिला का 26 साल का बेटा और पति ऑफिस गए थे। इसके बाद 2 चोर घर में दाखिल हुए।

              पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम जब बहुत देर तक कॉल करने के बाद भी रेणु ने दरवाजा नहीं खोला, तब बेटा और पति ने प्लम्बर की मदद से दरवाजा खुलवाया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। चोरों ने कुकर से मारने के बाद महिला का गला कैंची से काटा। सीसीटीवी में दो आरोपियों को अपार्टमेंट से जाते हुए देखा जा सकता है।

              यह फुटेज लिफ्ट का है। संदिग्ध सामान उठाकर ले जाते हुए।

              यह फुटेज लिफ्ट का है। संदिग्ध सामान उठाकर ले जाते हुए।

              शुरुआती जांच में नौकरों पर शक

              पुलिस का शक घर में काम करने वाले हर्षा और 14वें माले पर काम करने वाले रोशन पर है। दोनों को घटना की शाम 5 बजे सीसीटीवी में देखा गया था। उसके बाद से दोनों लापता हैं। हर्षा 10 दिन पहले ही मृतका के घर काम करने आया था। पुलिस का कहना है कि दोनों हैदराबाद से भागकर रांची गए हैं।

              पुलिस अपार्टमेंट के बाकी लोगों से पूछताछ कर रही है। रेणु अग्रवाल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              कोरबा: जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 20 फरवरी को

                              कोरबा (BCC NEWS 24): आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु...

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मधुमक्खी पालन पर्यावरण संरक्षण के...

                              Related Articles

                              Popular Categories