आईसीएआई कोरबा शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

              कोरबा (BCC NEWS 24): भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की कोरबा शाखा व ICAI PRC की बेनेफिसिअरी स्कीम डायरेक्टरेट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सुबह अशोक वाटिका में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शाखा सदस्यों सपरिवार एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य यह भि था कि अधिक से अधिक लोगों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा सके|

              कार्यक्रम की योग प्रशिक्षिका डॉ. आकृति तिवारी रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग सत्र के साथ-साथ उन्होंने एंटी-एजिंग (बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने) के उपायों तथा ध्यान (मेडिटेशन) के लाभों पर भी एक विशेष सत्र लिया। उन्होंने बताया कि नियमित योग और ध्यान न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली को भी बढ़ावा देते हैं। योग सत्र के उपरांत सभी प्रतिभागियों ने आम का जूस एवं पौष्टिक नाश्ता का आनंद लिया|

              इस अवसर पर आईसीएआई कोरबा शाखा के अध्यक्ष सीए राजेंद्र अग्रवाल, सीए अखिलेश अग्रवाल, सीए आशीष अग्रवाल, सीए गोपाल अग्रवाल, सीए अनंत केजरीवाल, सीए रमण गोयल सहित शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष सीए राजेंद्र अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के संकल्प के साथ किया गया। 


                              Hot this week

                              KORBA : बालको के पाड़ीमार वार्ड में 25 लाख रू. से सड़क डामरीकरण कार्य प्रारंभ

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने...

                              Related Articles

                              Popular Categories