मामूली विवाद में पति ने खाई मुनगे की जड़… पत्नी ने उल्टी करवाने के लिए पिला दिया मिट्टी का तेल, हालत गंभीर

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में पत्नी के साथ घरेलू काम को लेकर हुए झगड़े के बाद पति ने मुनगे की जड़ खा ली। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। जैसे ही पत्नी को पता चला कि पति ने गुस्से में आकर मुनगे की जड़ खा ली है, तो उसकी जान बचाने के लिए पत्नी ने उसे मिट्टी का तेल पिला दिया। अब युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, देवरगांव के नदियाटोला इलाके में इतवारू गोंड अपनी पत्नी अरुणा के साथ रहता है। मानसून की बारिश जिले में शुरू हो चुकी है, इसलिए गांव में लोग अपने-अपने घरों को ठीक कर रहे हैं। इतवारू का बड़ा भाई भी अपने घर की छप्पड़ को सुधार रहा था, ये देखकर अरुणा ने अपने पति से कहा कि बड़े भैया अपना छप्पड़ ठीक कर रहे हैं, आप भी लगे हाथों उनकी मदद से अपने घर की भी छत को बना लो, नहीं तो बारिश में पानी घर में टपकता रहेगा, जिससे काफी मुश्किल हो जाएगी।

              मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

              मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

              लेकिन इतवारू पत्नी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं था। इस पर दोनों के बीच जमकर विवाद और झगड़ा हो गया। जिसके बाद पति घर से निकलकर बाहर चला गया और कुछ घंटों के बाद वापस घर आया। यहां उसकी तबियत बिगड़ने लगी। जब पत्नी ने इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसने गुस्से में मुनगा की जड़ खा ली है। मुनगा की जड़ को ग्रामीण इलाकों के लोग जहरीला मानते हैं, इसलिए पत्नी ने पति की जान बचाने के लिए उसे मिट्टी का तेल पिलाकर उल्टी करवाने का प्रयास किया।

              अस्पताल में युवक की हालत गंभीर।

              अस्पताल में युवक की हालत गंभीर।

              इधर मिट्टी का तेल पिला देने से युवक की तबियत सुधरने के बदले और बिगड़ने लगी। उसे आनन-फानन में परिजन 108 संजीवनी एक्सप्रेस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे तुरंत भर्ती कर लिया गया। अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बिहान से बदली तस्वीर : खेती, उद्यम और स्वरोजगार से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

                              धनेश्वरी बनीं रोजगार प्रदाता, भगवती बनीं ‘लखपति दीदी’—प्रदेशभर में...

                              Related Articles

                              Popular Categories