जबलपुर: बरगी डैम क्रूज हादसा- दो और बच्चों के शव बरामद, अब तक 11 की मौत; सेना-NDRF कर रही 2 और लापता लोगों की सर्चिंग

              मध्य प्रदेश: जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में शनिवार शाम को दो और बच्चों के शव बरामद किए गए। इनमें से एक की पहचान श्रीतमिल पिता कामराज (5) के रूप में हुई। वहीं दूसरे बच्चे की पहचान विराज पिता कृष्ण सोनी (6) के रूप में हुई।

              विराज सोनी का शव शनिवार शाम 6 बजे घटनास्थल के पास मिला है। गोताखोरों की टीम में शव को सफेद कपड़े में लपेटकर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। इसके साथ ही हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

              कामराज (45) और उनका भतीजा मयूरम अब भी लापता है। सेना के साथ NDRF और SDRF की टीमें बोट के जरिए सर्चिंग कर रही हैं।

              सेना-एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार को बच्चे का शव बरामद किया।

              सेना-एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार को बच्चे का शव बरामद किया।

              रेस्क्यू टीम ने विराज सोनी का शव बरामद किया।

              रेस्क्यू टीम ने विराज सोनी का शव बरामद किया।

              तेज हवा में पलटा था क्रूज

              गुरुवार शाम करीब 5 बजे MP टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम में डूब गया था। क्रूज में करीब 47 पर्यटक सवार थे, जबकि टिकट सिर्फ 29 लोगों की ही कटी थी। हादसा किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुआ। उस वक्त हवा की रफ्तार करीब 74 किमी/घंटा थी।

              तस्वीरें देखिए…

              कार से बरगी डैम घूमने जाता कामराज का परिवार।

              कार से बरगी डैम घूमने जाता कामराज का परिवार।

              रोप-वे से जाते हुए परिवार के सदस्य।

              रोप-वे से जाते हुए परिवार के सदस्य।

              कामराज (45) लापता है। उनके बेटे श्रीतमिलवेंदन का शव बरामद किया गया।।

              कामराज (45) लापता है। उनके बेटे श्रीतमिलवेंदन का शव बरामद किया गया।।

              कामराज का 9 साल का भतीजा मयूरम भी लापता।

              कामराज का 9 साल का भतीजा मयूरम भी लापता।


                              Hot this week

                              रायपुर : आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं की घोषणा 22 जून को

                              आवास मेला-2025 में संपत्ति खरीदने वाले हितग्राहियों को कार...

                              Related Articles

                              Popular Categories