जगदलपुर : इग्नू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 15 जुलाई तक होगा नामांकन…

              जगदलपुर (BCC NEWS 24): इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा छात्र हित को ध्यान में रखते हुए जुलाई 2024 सत्र में ओडीएल एवं ऑनलाइन मोड में नए प्रवेश में नामांकन एवं पुनः पंजीकरण (रि-रजिस्ट्रेशन) की तिथि पुनः 30 जून 2024 से बढ़ाकर 15 जुलाई 2024 तक कर दी गई है। नामांकन के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर व पीजी डिप्लोमा एवं छः माह के सर्टिफिकेट कार्यकम भी उपलब्ध है, जिसके लिए निर्देशन वेबसाईट पर सुलभ है। इच्छुक शिक्षार्थी अध्ययन केन्द्रों में उपलब्धता के आधार पर विषय का चुनाव कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए अध्ययन केन्द्र 1509 शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर से संपर्क सकते हैं। प्रवेश ऑनलाईन लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/ तथा रि-रजिस्ट्रेशन ऑनलाईन लिंक https://onlinerr.ignou.ac.in/ पर किया जा सकता है, ज्ञात हो कि इससे पूर्व पंजीयन की तिथि 30 जून 2024 तक निर्धारित था। आवेदन करने वाले उम्मीदवार चाहे तो इग्नू के आधिकारिक वेबसाईट https://www.ignou.ac.in/ पर जाकर कॉमन प्रोस्पेक्टस डाउनलोड कर दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक अध्ययन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अम्यर्थी क्षेत्रीय केन्द्र रायपुर में स्वयं उपस्थित होकर इग्नू के हेल्प डेस्क पर कर्मचारियों से संपर्क कर सकते हैं। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए बीए, बीकाम, बीएससी (सभी सामान्य) में निःशुल्क नामांकन का प्रावधान है।


                              Hot this week

                              ​रायपुर : ​धमतरी की ‘पशु सखियाँ’ बनीं आधुनिक पशुपालन की ध्वजवाहक

                              शैक्षणिक भ्रमण से मिली आजीविका को नई उड़ान​रायपुर (BCC...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

                              खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल...

                              ​रायपुर : ​आत्म-नियंत्रण और मेडिटेशन ही आज के युवाओं की सबसे बड़ी अंतःशक्ति – मनोज दयाल

                              केटीयूजेएम और ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त तत्वावधान में ‘आत्म-नियंत्रण से...

                              ​रायपुर : ​डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़

                              कलमानार में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी​रायपुर (BCC...

                              रायपुर : सहकारिता मंत्री 28 जुलाई को लेंगे विभागीय समीक्षा बैठक

                              शासकीय योजनाओं की होगी समीक्षा​रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़...

                              Related Articles

                              Popular Categories