Monday, February 16, 2026

              जल जीवन मिशन: राज्य में 22.99 लाख से अधिक परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन….

              • जांजगीर-चांपा जिला घरेलू नल कनेक्शन देने मेें अग्रणी

              रायपुर: राज्य के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अब तक 22 लाख 99 हजार 008 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ राज्य के 43 हजार 971 स्कूलों, 41 हजार 692 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 17 हजार 290 ग्राम पंचायत भवनों और सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में टेप नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सबसे अधिक 2 लाख 741 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने में अग्रणी है।

              मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन 55 लीटर के मान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, इसके लिए सभी जिलों में कार्ययोजना तैयार कर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस मिशन के तहत घरेलू नल कनेक्शन के अतिरिक्त स्कूल, उप-स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी रनिंग वाटर की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही साथ जल जीवन मिशन के कार्यों का क्रियान्वयन का जमीनी स्तर पर सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी डॉ. एस. भारतीदासन और मिशन संचालक श्री आलोक कटियार द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।

              जल जीवन मिशन के तहत अब तक राजनांदगांव जिले में 1 लाख 62 हजार 809, रायपुर जिले में 1 लाख 31 हजार 342, रायगढ़ जिले में 1 लाख 29 हजार 001, धमतरी जिले में 1 लाख 20 हजार 178, बलौदाबाजार-भाटापारा में 1 लाख 12 हजार 662, महासमुंद जिले में 1 लाख 12 हजार 221, कवर्धा 1 लाख 6 हजार 410, दुर्ग एक लाख 336, बिलासपुर जिले में 98 हजार 382 और बेमेतरा जिले में 96 हजार 504 नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसी तरह मुंगेली में 91 हजार 831, बालोद में 91 हजार 698, गरियाबंद 78 हजार 254, जशपुर में 67 हजार 178, सरगुजा जिले के 64 हजार 851, बलरामपुर में 64 हजार 524, बस्तर में 61 हजार 889, कांकेर 61 हजार 739, कोरबा में 61 हजार 011, सूरजपुर में 59 हजार 595, कोरिया में 58 हजार 119, कोण्डागांव में 56 हजार 959, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 28 हजार 090, सुकमा में 23 हजार 856, बीजापुर 22 हजार 707, दंतेवाड़ा में 21 हजार 065 और नारायणपुर जिले में 15 हजार 056 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।


                              Hot this week

                              कोरबा: सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिको की समस्याएं

                              प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई करने के दिए निर्देशकोरबा...

                              Related Articles

                              Popular Categories