Sunday, February 1, 2026

            जालंधर: प्रधानमंत्री मोदी धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे, संत निरंजन दास के पैर छुए, बोले- पंजाब के कपड़े यूरोप में बिकेंगे; आदमपुर एयरपोर्ट का नाम संत रविदास पर रखा

            जालंधर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविदासिया समाज के जालंधर स्थित सबसे बड़े धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। यहां PM मोदी ने संत निरंजन दास के पैर छूकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

            उन्होंने कहा- मेरा रिश्ता संत रविदास जी की जन्मभूमि काशी से है। मैं पंजाब दी धरती नूं नमन करदा हां (मैं पंजाब की धरती को नमन करता हूं)।

            PM ने आज पेश हुए बजट में पंजाब को मिले लाभ का जिक्र किया। साथ ही यूरोपीय यूनियन के साथ हुई ट्रेड डील का जिक्र करते हुए कहा कि अब पंजाब में बने कपड़े और सामान यूरोप के बाजारों में बिकेगा।

            पीएम मोदी ने 33 मिनट कार्यक्रम को संबोधित किया। इसमें रविदास की वाणी से 3 श्लोक पढ़े। काशी (वाराणसी), मध्यप्रदेश और पंजाब में संत रविदास की सेवा करने की बात दोहराई। रविदासिया समाज के साथ वाल्मीकि समाज को भी साधा। वाल्मीकि समाज को साधने के लिए अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर करने की बात बताई।

            वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डेरे के प्रबंधक ने कहा कि हम PM के आने से बहुत खुश हैं। डेरे के इतिहास में पहली बार कोई प्रधानमंत्री हमारे बीच आया।

            इससे पहले PM दिल्ली से आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने पहले आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर श्री गुरू रविदास महाराज जी एयरपोर्ट, आदमपुर रखने का उद्घाटन किया। इसके बाद लुधियाना के हलवारा स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया।

            डेरा सचखंड बल्लां में श्रद्धालुओं को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी।

            डेरा सचखंड बल्लां में श्रद्धालुओं को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी।

            संत रविदास पर PM मोदी की 4 अहम बातें…

            1. मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि से: आप सभी जानते हैं कि मेरा रिश्ता उस काशी से है, जो संत रविदास की जन्मभूमि है। काशी ने मुझे सेवा का मौका दिया। काशी के उन घाटों को मैंने छुआ है, जहां गुरु रविदास ने शिक्षा ली। यहीं से संत रविदास ने कहा था- मन चंगा तां कठौती च गंगा।
            2. हमारी सरकार ने संत निरंजन दास को सम्मानित किया: संत श्री पीपल दास जी, संत श्री श्रवण दास जी के चलते गुरु रविदास के विचार जन-जन तक पहुंचे। मैं उन सब गुरुओं को भी प्रणाम करता हूं। समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़े कार्य डेरा करता है। समजासेवा के कई काम संत निरंजन दास की अगुआई में आगे बढ़ रहे हैं। इसी को देखते हुए उन्हें हमारी सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया है।
            3. संत रविदास ने कठिन समय में जन्म लिया: संतों ने हमेशा समानता की बात की है। इसी भावना को लेकर अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम भी महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है। संत रविदास के जन्म को 6 सदियां बीत गईं। तबसे अब तक भारत ने कितने हमले झेले। कठिन समय में काशी में संत रविदास का जन्म हुआ। उन्होंने समाज को झकझोरा। हमें सिखाया…एकौ माटी के सब भांडे (सब एक ही मिट्टी के बने हैं)।
            4. विकसित भारत संत रविदास के विचार से निकला: गुरु रविदास ने बेगमपुरा बसाने की कल्पना की थी। उन्होंने कहा था कि ऐसा शहर होना चाहिए जहां कोई दुखी न हो, कोई वंचित न हो। मुझे संतोष है कि आजादी के इतने वक्त बाद देश अब मिशन मोड में संत रविदास के विचारों को लागू करने का काम कर रहा है। विकसित भारत संत रविदास जी के विचार से निकला है। हमें विश्वास है कि संत रविदास महाराज के आशीर्वाद से हम विकसित भारत के मिशन को पाकर रहेंगे।
            डेरा सचखंड बल्लां में PM मोदी ने संत रविदास जी के दरबार में माथा टेका।

            डेरा सचखंड बल्लां में PM मोदी ने संत रविदास जी के दरबार में माथा टेका।

            केंद्रीय बजट पर पंजाब के फायदे गिनाए…

            • बजट का फोकस जालंधर, लुधियाना जैसे शहरों के विकास पर: हमने आज ही बजट पेश किया। हमारी सरकार ने सड़क, पुल, बिजली, पानी, गरीबों को घर, सिंचाई के क्षेत्रों में निवेश किया है। इस बजट में इन क्षेत्रों में पहले से अधिक 17 लाख करोड़ का प्रावधान किया है। इससे आप सबको फायदा होगा, आपको अवसर मिलेंगे। इस बजट का फोकस लुधियाना, जालंधर, होशियारपुर जैसे शहरों के विकास पर है। इसी तरह अन्य शहर भी शामिल हैं।
            • पंजाब को बजट का बड़ा फायदा: पंजाब देश के उन चुनिंदा राज्यों में से है, जहां MSME का कल्चर है। इसलिए, इस बजट में पंजाब को ध्यान में रख MSME के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। बजट का फोकस एरिया खेल भी है। पंजाब तो इसमें पहले से बहुत आगे है। इसलिए, इस बजट में खेलो इंडिया का बड़ा फायदा पंजाब को होने वाला है। यहां से कोच निकलेंगे, प्लेयर निकलेंगे।
            • पंजाब के लोगों के लिए 27 देशों का बाजार खोला: अभी हमारी यूरोपियन यूनियन से ट्रेड डील हुई है। इसे मदर ऑफ ऑल डील कहा जा रहा है। अब 27 देशों से साथ हमारा व्यापार खूब फलेगा। हमारे पंजाब की पहचान तो यहां के किसान से है। इससे पंजाब को बहुत फायदा होने वाला है। यहां जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के लोगों के लिए 27 देशों का बाजार खुल गया है। अब आपके बनाए कपड़े पर टैक्स न के बराबर होगा। इसका मतलब है कि पंजाब की फैक्ट्रियों में नौकरियां बढ़ेंगी। ऑर्डर बढ़ेंगे और पंजाब विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।
            • हमें क्वालिटी प्रोडक्ट बनाने होंगे: मैं पंजाब के युवाओं, फैक्ट्री मालिकों से अपील करना चाहता हूं कि मैंने आपके लिए दुनिया का बाजार तो खोल दिया है, लेकिन अब आपको ध्यान रखना होगा कि आपके प्रोडक्ट की क्वालिटी बेहतर होनी चाहिए। दुनिया कहे कि ये प्रोडक्ट्स भारत से आए हैं। हमें क्वालिटी प्रोडक्ट बनाने होंगे। आज कंपीटिशन बहुत है। अगर हमने प्रोडक्ट क्वालिटी वाले नहीं बना तो ये मौका हमारे हाथ से चला जाएगा।

            PM मोदी के दौरे के PHOTOS…

            डेरा बल्लां में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी।

            डेरा बल्लां में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी।

            डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे PM मोदी का स्वागत किया गया।

            डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे PM मोदी का स्वागत किया गया।

            हलवारा एयरपोर्ट के नए बने टर्मिनल का प्रोटोटाइप देखते PM मोदी।

            हलवारा एयरपोर्ट के नए बने टर्मिनल का प्रोटोटाइप देखते PM मोदी।

            PM मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर आदमपुर एयरपोर्ट के नए नाम का अनावरण किया।

            PM मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर आदमपुर एयरपोर्ट के नए नाम का अनावरण किया।

            प्रधानमंत्री मोदी से पहले केंद्रीय मंत्री राजू, बिट्‌टू और पंजाब CM भगवंत मान हलवारा एयरपोर्ट पहुंचे।

            प्रधानमंत्री मोदी से पहले केंद्रीय मंत्री राजू, बिट्‌टू और पंजाब CM भगवंत मान हलवारा एयरपोर्ट पहुंचे।


                          Hot this week

                          KORBA : आम व मध्यमवर्गीय परिवार को निराश करता है यह बजट – ज्योत्सना महंत

                          कोरबा (BCC NEWS 24): लोकसभा क्षेत्र की साँसद ज्योत्सना...

                          Related Articles

                          Popular Categories