Janjgir-Champa : लूट के 2 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, झारखंड के रहने वाले हैं सभी, बाजार-मेला में करते थे चोरी; 20 मोबाइल बरामद

        जांजगीर-चांपा: जिले में मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 लाख 50 हजार रुपए कीमती 20 नग मोबाइल बरामद किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं दो नाबालिग बालकों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

        जानकारी के मुताबिक, जिले के वार्ड नंबर 17 के रविदास चौक के पास अंजनी कुमार पाण्डेय से 3 अज्ञात व्यक्तियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अंजनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वो 24 फरवरी को सब्जी मार्केट से सब्जी लेकर घर जा रहा था, तभी एक व्यक्ति पास आया। चाकू दिखाकर 550 रुपए तथा मोबाइल को लूट लिया। उसके बाद वह 2 अन्य साथियों के साथ भाग निकला।

        किराए के मकान में संदिग्ध लोगों की रहने की मिली सूचना

        सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि, रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में साइबर टीम और पुलिस टीम जुटी हुई थी। इस दौरान सूचना मिली की कुछ संदिग्ध लोग चांपा में एक किराए के मकान में रह रहे है। जिसपर उक्त संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की।

        आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल

        आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल

        झारखंड राज्य के रहने वाले हैं आरोपी

        पूछताछ करने पर बताया कि बकिम मंडल, कृष्णा शाह और शेख चुन्नू तीनों झारखंड राज्य के रहने वाले हैं। जोकि जिले के अगल-अलग थाना क्षेत्र जैसे पामगढ़, बलौदा, नैला चौकी और अन्य जिलों में लगने वाले बाजार, मेला में मोबाइल चोरी करने की बात कही।

        आरोपियों के पास से 20 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल बरामद किया गया है। मोबाइल की कीमत तकरीबन 6 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। साथ ही लूट की घटना को अंजाम देने में उपयोग किए गए एक चाकू को जब्त किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 2 नाबालिक बालकों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।



                Hot this week

                रायपुर : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशामुक्त भारत का संदेश

                विद्यार्थियों ने नाट्य मंचन से बताए नशे के दुष्प्रभाव,...

                रायपुर : महानदी में बढ़ते जलस्तर से प्रभावित गांवों में पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                पड़ीगांव और सूरजगढ़ में ग्रामीणों से की मुलाकात, स्वास्थ्य...

                रायपुर : खिलाड़ी तनावमुक्त और अनुशासित होकर खेल भावना के साथ मैदान में उतरे – मंत्री टंक राम वर्मा

                बलौदाबाजार में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग...

                रायपुर : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद

                मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान...

                Related Articles

                Popular Categories