जांजगीर-चांपा: पोल्ट्री फार्म में लगी भीषण आग…. एक हजार से अधिक मुर्गियां जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, लाखों का नुकसान

              जांजगीर-चांपा: जिले के बर्रा गांव में मुर्गी फार्म में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में एक हजार से अधिक मुर्गियां जलकर खाक हो गईं। आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड सूचना मिलने पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

              जानकारी के मुताबिक, मिस्दा गांव का रहने वाला नरोत्तम कर्ष बर्रा गांव में पोल्ट्री फार्म चलाता है। वह मुर्गी पालन का व्यवसाय करता है। शनिवार की रात करीब 11 बजे वो पोल्ट्री फार्म को बंद कर खाना खाने के लिए अपने घर चला गया था। इसी बीच पोल्ट्री फार्म में भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना फोन पर आसपास के लोगों ने दी। जब वो मौके पर पहुंचा, तो उसने देखा कि पूरा फार्म मुर्गियों सहित धू-धूकर जल रहा है। आग की लपटें भी दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी।

              आग में जिंदा जल गई मुर्गियां।

              आग में जिंदा जल गई मुर्गियां।

              पहले तो स्थानीय लोगों की मदद से उसने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन जब आग बुझाना मुश्किल हो गया, तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पोल्ट्री फार्म जलकर खाक हो चुका था। वहीं आग में एक हजार से ज्यादा मुर्गियां भी जिंदा जल गईं। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं किया गया है, लेकिन लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : खैराखांडी व्यपवर्तन योजना के लिए 22.49 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              रायपुर : पारंपरिक लोहारी से आत्मनिर्भरता का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मेहनत और शासन की जनकल्याणकारी...

                              Related Articles

                              Popular Categories