जांजगीर-चांपा : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को लिया चपेट में, युवक ने घटनास्थल पर ही तोड़ दिया दम, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

              जांजगीर-चांपा। जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार युवक को अनियंत्रित हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जावलपुर गांव के पास हुई, हाइवा बलौदा के कोलवासरी से कोयला लेकर आ रहा था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नैला-बलौदा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मृतक युवक की पहचान हरि राम खैरवार के रूप में हुई है, जो बरबसपुर गांव का निवासी था।

              ग्रामीणों का कहना है कि कोलवासरी के ट्रकों पर नो एंट्री के समय भी तेज गति से चलते हैं, जिससे पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस मामले में कई बार जिला प्रशासन से शिकायत की गई है, लेकिन इसके बावजूद ट्रक चालकों की लापरवाही जारी है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की ताकि शव को अस्पताल ले जाया जा सके और यातायात सुचारू हो सके।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य – मुख्यमंत्री साय

                              उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाईरायपुर...

                              रायपुर : गुलाब की खेती से बदली तकदीर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आमतौर पर गुलाब को प्यार...

                              रायपुर : कुआं बना जीवन में बदलाव की वजह, अब सालभर खेती

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कभी बारिश पर निर्भर रहने...

                              Related Articles

                              Popular Categories