जांजगीर चांपा: मासूम से दुष्कर्म की कोशिश… चॉकलेट की लालच देकर ले गया घर, फिर 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़

        जांजगीर चांपा में मासूम से दुष्कर्म की कोशिश ।

        जांजगीर चांपा: जिले में 6 साल की बच्ची से रेप की कोशिश की गई है। आरोपी धरम लाल सूर्यवंशी ने चॉकलेट देने के बहाने घर ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरा मामला नैला चौकी थाना क्षेत्र का है।

        वारदात के बाद बच्ची ने घटना अपने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद माता पिता ने नैला चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि बच्ची 13 दिसंबर की शाम को घर पर अकेली थी, तभी धरमलाल सूर्यवंशी आया और चॉकलेट दूंगा कहकर अपने घर ले गया। उससे छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने की कोशिश की।

        पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।

        पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।

        आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

        थाना प्रभारी संगम राम ने बताया कि आरोपी धरम लाल सूर्यवंशी उम्र 43 वर्ष को घेराबंदी कर ग्राम सरखो से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

        पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

        पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376, 354,511और 4,8 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



                Hot this week

                KORBA : 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

                राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारीराशन...

                रायपुर : शहर की तासीर के अनुरूप हो विकास की योजना : सोनमणि बोरा

                नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने हुडको द्वारा...

                Related Articles

                Popular Categories