जांजगीर-चांपा: पत्नी को पीटा, फिर जहर देकर मारा…अवैध संबंध के शक में पिला दिया कीटनाशक, शरीर पर थे जख्म के निशान

        जांजगीर-चांपा में पत्नी को पीटा, फिर जहर देकर मारा

        जांजगीर चांपा: जिले में अवैध संबंध के शक में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पहले पत्नी को पीट और बाद में उसे जहर देकर मार दिया। पुलिस ने आरोपी को 6 महीने बाद गिरफ्तार किया है। पूरा मामला जर्वे गांव के बलौदा थाना क्षेत्र का है।

        पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सुदर्शन दास महंत ने अपनी पत्नी पार्वती महंत को पीट-पीटकर पहले बेहोश किया। इसके बाद बेहोशी की हालत में जबरदस्ती कीटनाशक दवा पिलाकर हत्या कर दी। जांच के लिए एफएसएल बिलासपुर भेजा गया था, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

        2 मई की रात पत्नी की हत्या की

        बलौदा थाने में आरोपी सुदर्शन दास ने सूचना दी थी कि दिनांक 2 मई की रात उसकी पत्नी पार्वती महंत के साथ घरेलू झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसके पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

        पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

        पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

        पार्वती महंत की मौत कीटनाशक दवा देकर मारा

        पार्वती महंत के शव को पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें डॉक्टर ने बताया था कि मृतिका के शरीर में चोट के निशान हैं। सिर पर गंभीर चोट लगी है। पार्वती महंत की मौत कीटनाशक दवा के सेवन करने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति से कड़ाई से पूछताछ की।

        पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख साजिश रची

        थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोहन सिन्हा ने बताया कि आरोपी सुरदर्शन दास महंत को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी मृतिका पार्वती महंत को किसी अन्य पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर गुस्सा आया था, जिसके बाद पत्नी को मार डाला।

        आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

        आरोपी सुरदर्शन दास महंत ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। धारा 302, 328 के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



                Hot this week

                रायपुर : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                लखना, बेमता और बलौदीखुर्द का दौरा कर जताया संबलहर...

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

                छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की...

                रायपुर : मिट्टी के बर्तनों से आत्मनिर्भर बन रहीं नीरा बाई

                पारंपरिक हुनर को मिला नया विस्तार, स्वरोजगार से हर...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता श्रमदान

                विश्व पर्यटन दिवस पर कर्मघोगेश्वर, अमृतधारा, सीतामढी, चांगदेवी सहित...

                रायपुर : बाढ़ के बीच जिला प्रशासन बना जीवनरक्षक, एयरलिफ्ट से सुरक्षित लाए गए 6 कर्मचारी

                इन्द्रावती पार माड़ क्षेत्र में फंसे थे पटवारी-सर्वेयर दल...

                Related Articles

                Popular Categories