जांजगीर-चांपा: किसान के घर चोरी…. शटर खुला होने का चोरों ने उठाया फायदा, नगद और गहने लेकर फरार

              जांजगीर-चांपा: जिले के डूडगा गांव में अज्ञात चोरों ने किसान के घर नगद और गहनों को मिलाकर 1 लाख रुपए से ज्यादा के सामान पर हाथ साफ कर दिया। किसान के घर में रखी 2 पेटियों से चोरों ने चोरी की है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के अनुसार, किसान साधु राम पटेल रात में खाना खाने के बाद परिवार के साथ सोने के लिए चला गया। इस बीच वो घर के सामने शटर का ताला लगाना भूल गया। रात में शटर खुले होने का अज्ञात चोरों ने फायदा उठाया और घर के अंदर घुस आए। आरोपियों ने कमरे में रखी 2 पेटियों को खोला और 50 हजार रुपए नगद और 50 हजार रुपए से ज्यादा के गहने लेकर फरार हो गए।

              2 पेटियां खुली हुई मिलीं। पूरा सामान बिखरा हुआ मिला।

              2 पेटियां खुली हुई मिलीं। पूरा सामान बिखरा हुआ मिला।

              मंगलवार को लोगों ने किसान साधु राम पटेल के घर से कुछ दूरी पर 2 खुली हुई पेटियां और बिखरा हुआ सामान देखा। इसके बाद उन्होंने किसान को इस बात की जानकारी दी। मौके पर किसान ने पहुंचकर दोनों पेटियों की पहचान की। नगद और गहने चोरी होने की सूचना पीड़ित ने पामगढ़ थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के आसपास तलाशी ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

              पुलिस जांच में जुटी।

              पुलिस जांच में जुटी।

              ग्रामीणों ने कहा कि इससे पहले भी गांव के कई घरों में चोरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। लगातार हो रही चोरी से ग्रामीण परेशान हैं। वहीं पुलिस ने कहा है कि जल्द ही चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


                              Hot this week

                              KORBA : मातिनदाई बहुउद्देशीय सहकारी समिति झिनपुरी के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

                              कोरबा (BCC NEWS 24): मातिनदाई  बहुउद्देशीय   सहकारी समिति मर्यादित झिनपुरी पंजीयन...

                              रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय : 29 अप्रैल 2026

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की...

                              Related Articles

                              Popular Categories