जांजगीर चांपा: RTO अधिकारी हूं कहकर ठगी… बोला- मैं लोन दिलवा दूंगा, 26 लोगों से लिए पैसे और दिया धोखा; आरोपी गिरफ्तार

        जांजगीर चांपा: जिले के किरारी गांव में ठगी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने 26 लोगों से करीब 1 लाख 35 हजार रुपए ऐंठ लिए थे। वादा किया था कि मैं तुम लोगों को लोन दिलवा दूंगा। इससे आप रोजगार प्राप्त कर सकते हो। बेरोजगारों को निशाना बनाते हुए उसने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से रोजगार और लोन दिलाने का झांसा दिया। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने लोन दिलाने के नाम पर कई लोगों से 5-5 हजार रुपए लिए थे। साथ ही फर्जी दस्तावेज भी बनवाए। पुलिस गिरफ्त में आए भागीरथी साहू(50) पास से कई फर्जी दस्तावेज, सील और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

        खुद को बताया RTO अधिकारी

        किरारी गांव के रहने वाले किराना व्यापारी अशोक साहू ने रिपोर्ट कराई कि आरोपी भागीरथी साहू ने एक दिन दुकान में आकर खुद को आरटीओ का अधिकारी बताया और जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से लोन मिलने की जानकारी दी। जिसके बाद उसने आवेदन के लिए 3500 रु और बीमा के लिए 1500 रुपए जमा करने की बात कही। झांसे में आकर अशोक साहू और गांव के 26 लोगों ने पैसे जमा करवा दिए।

        कचहरी चौक से पकड़ा गया

        कुछ दिन बाद जब रकम खाते में नहीं आई तो लोग जांजगीर के व्यापार एवं उद्योग केंद्र पहुंचे। जहां पूछताछ के बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ । इसके बाद अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को कचहरी चौक से धर दबोचा।

        सारंगढ़ का रहने वाला है आरोपी

        आरोपी भागीरथी साहू ने पूछताछ में 26 लोगों से लोन दिलाने के नाम पर 1 लाख 35 हजार रु की ठगी की बात कबूल की है। भागीरथी साहू सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के नगरदा का रहने वाला है। जिसने वॉट्सऐप के जरिए 27 लोगों की फर्जी सूची भी बनाई थी। जिसमें 2 लाख 50 हजार रुपये के फर्जी दस्तावेज तैयार कर सभी लोगों को भेजा गया है



                Hot this week

                रायपुर : सितंबर माह का खाद्यान्न वितरण अब 15 अक्टूबर तक

                29 सितंबर तक 71 लाख राशनकार्डधारियों को 90 प्रतिशत चावल...

                Related Articles

                Popular Categories