जांजगीर-चांपा: नाले में मिली दो दोस्तों की लाश… खंभे से खींचा गया था तार, लोहे की रॉड भी बरामद; करंट से मौत की आशंका

          जांजगीर-चांपा: जिले के ग्राम कटौद में कोकड़ी नाले से 2 दोस्तों का शव बरामद किया गया है। मृतकों के नाम देव यादव (23) और रवि केवट (22) हैं। शव के पास से लोहे का रॉड भी मिला है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

          थाना प्रभारी तुल सिंह पट्टावी ने बताया कि रविवार को कटौद गांव के पास कोकड़ी नाले में कुछ लोग निस्तारी के लिए गए हुए थे। यहां उन्होंने 2 दोस्तों देव यादव और रवि केवट की लाश देखी और थाने में सूचना दी।

          ग्राम कटौद में कोकड़ी नाले से 2 दोस्तों का शव बरामद किया गया है।

          ग्राम कटौद में कोकड़ी नाले से 2 दोस्तों का शव बरामद किया गया है।

          जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां जांच करने पर खंभे से तार खींचा हुआ मिला है। लाश पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवा दिया गया है।

          घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

          घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

          थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच से लग रहा है कि दोनों युवकों की मौत करंट लगने से हुई होगी। उन्होंने कहा कि पास के खंभे से बिजली सप्लाई लेकर पुल की रॉड को काटा गया है। उन्होंने कहा कि इसी दौरान करंट की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौत होने की आशंका है।

          टीआई तुल सिंह पट्टावी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजहों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि दोनों युवक कोकड़ी नाले के पास क्या करने गए थे, इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।



                    Hot this week

                    KORBA : नेशनल लोक अदालत के तैयारियों के संबंध में फाईनेंस कंपनी के साथ बैठक

                    कोरबा (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई...

                    रायपुर : निर्माण श्रमिकों के 200 मेधावी बच्चों का होगा सम्मान

                    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना‘...

                    रायपुर : नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ

                    आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़...

                    KORBA : आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

                    बालकोनगर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की...

                    Related Articles

                    Popular Categories