Tuesday, February 17, 2026

              Janjgir-Champa : घर में सड़ी-गली हालत में मिली महिला की लाश, 25 साल पहले पति ने छोड़ा, मानसिक हालत नहीं थी ठीक

              जांजगीर-चांपा: जिले में एक महिला की संदिग्ध हालात में सड़ी-गली लाश मिली है। शव 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिलासपुर फॉरेंसिक टीम के पास भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का खुलासा होगा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, पड़ोस के रहने वाले गजेंद्र कुमार जगत ने सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि ग्राम केरा झरिया लछनपुर ​​​​​​​की रहने वाली सुखी सोनी (34) के घर से तेज बदबू आ रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। महिला ने केवल नाइटी पहनी हुई थी। महिला का शव बुरी तरह से सड़ चुका था।

              25 साल पहले पति ने छोड़ा, बेटी ने नहीं रखा रिश्ता

              पुलिस के मुताबिक, आस पास की तलाशी ली गई मगर हत्या या फिर महिला के साथ गलत होने जैसा कोई सुराग नहीं मिला है। महिला की बड़ी बहन ने बताया कि महिला सुखी सोनी अकेले रहती थी। उसका पति रवि सोनी 25 साल पहले ही उसे छोड़ चुका था। उसकी एक बेटी है जिसने शादी के बाद से अपनी मां से कोई मेल-जोल नहीं रखा। सुखी सोनी की मानसिक स्थिति ठीक भी नही थी।

              लू की वजह से मौत की आशंका

              सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि आशंका है कि 4 दिन पहले तेज गर्मी की वजह से वह लू की चपेट में आने से बेहोश होकर गिरी होगी, जिससे मौत हो सकती है। मृतिका के पास में कपड़ा गिरा पड़ा हुआ था। मृतिका सुखी सोनी का घर टीन से बना हुआ है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव...

                              कोरबा: पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन; संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम

                              दर्शकों के सामने बिखरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, भक्ति...

                              कोरबा: भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन

                              मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की गरिमामयी...

                              Related Articles

                              Popular Categories