Monday, February 16, 2026

              जांजगीर-चांपा : सड़ी-गली हालत में मिली युवक की लाश, शरीर का आधा हिस्सा गायब, 7 से 8 दिन पुराने होने की आशंका; नहीं हो सकी शिनाख्त

              जांजगीर-चांपा: जिले में सड़ी-गली हालत में युवक की लाश मिली है।कोसमंदा गांव के नवा तालाब के पास खेत में शव पड़ा हुआ मिला। शरीर का निचला हिस्सा गायब है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

              घटना चांपा थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है।

              शरीर का आधा हिस्सा गायब मिला

              चांपा पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली कि खेत में एक शव पड़ा हुआ है, जो बुरी तरह से सड़ चुका है। शरीर का आधा हिस्सा गायब है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव 7 से 8 दिन पुराना बताया जा रहा है।

              पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

              कयास लगाए जा रहे हैं कि शव के नीचे के हिस्से को कुत्तों ने खा लिया होगा। मृतक के सिर पर बाल नहीं है। वहीं शव के पास से काले कलर का पैंट मिला है। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही फोटो को आसपास के सभी थानों में भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories