Janjgir-Champa : जिला पंचायत अध्यक्ष का कांग्रेस से इस्तीफा, यनिता यशवंत चंद्रा बोलीं- सिद्धांत और विचार से भटक चुकी है पार्टी; भाजपा में हो सकती हैं शामिल

              जांजगीर-चांपा: जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज को भेजे इस्तीफा पत्र में उन्होंने कहा कि 20 सालों से कांग्रेस पार्टी में काम करते आई हूं, लेकिन कांग्रेस पार्टी अपने सिद्धांत और विचार से भटक चुकी है। बताया जा रहा है कि वे भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

              जानकारी के अनुसार, यनिता यशवंत चंद्रा ने चुनाव के वोटिंग से पहले अपना इस्तीफा पीसीसी चीफ दीपक बैज को 2 मई 2024 को भेजा है। जिला पंचायत अध्यक्ष यानिता यशवंत चंद्रा नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत की खेमे की नेत्री है। जिन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष भी चरण दास महंत ने बनाया था। इस्तीफा का पत्र सोशल मीडिया में वायरल होने लगा है।

              इस्तीफा देने की बताई वजह

              यनिता यशवंत चंद्रा ने इस्तीफा पत्र में कांग्रेस पार्टी को लेकर कहा की वह 20 वर्षो से कांग्रेस पार्टी के विचारधारा और मुख्यधारा से जुड़ कर काम करती रही। कांग्रेस पार्टी के द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वाहन करते हुए कांग्रेस पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचने का काम करती रही हूं।

              विकास का कार्य नहीं होने से भावनाओं को पहुंचा ठेस

              मगर कुछ वर्षों से कांग्रेस अपने मूल सिद्धांत और विचारधारा से हट गई है और त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों को हमेशा अनदेखा करने का कार्य करती है। ग्राम पंचायत में विकास का कार्य नहीं हो पाया जिससे मेरी भावनाओं को ठेस पहुंचा है। जिसे लेकर मैं कांग्रेस पार्टी में काम नहीं करना चाहती हूं और कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देती हूं।

              भाजपा में हो सकती हैं शामिल

              आज शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष यानिता यशवंत चंद्रा भाजपा में शामिल होने की जानकारी मिल रही है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और आरंग विधायक खुसवंत साहेब की मौजूदगी में भाजपा में प्रवेश हो सकती हैं।

              जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान

              बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान होना है। वहीं चुनाव के 4 दिन पहले यनिता यशवंत चंद्रा के इस्तीफा देने से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories