Monday, February 23, 2026

              Janjgir-Champa : घर के टॉयलेट में युवती ने लगाई फांसी, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पुलिस ने फोन जब्त कर जांच के लिए भेजा

              जांजगीर-चांपा: जिले के ग्राम पुटपुरा में एक युवती ने घर के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन उसका फोन जब्त कर जांच के लिए भेजा है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

              सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि रविवार की देर शाम सूचना मिली कि सानिया चौहान (19 वर्ष) ने घर में फांसी लगा ली है। शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। रात होने के कारण पंचनामा की कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

              लव एंगल से भी जांच कर रही पुलिस

              सोमवार सुबह पुलिस टीम घर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घर से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। जिसे जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस लव एंगल से भी जांच कर रही है।

              दरवाजा तोड़ा, तो अंदर लटक रही थी लाश

              परिजनों से पूछताछ में बताया कि घटना के वक्त घर में मां और सानिया थी। पिता बाड़ी में काम कर रहे और भाई घूमने गया था। सानिया घर के टॉयलेट की तरफ गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर मां देखने गई हुई थी। आवाज लगने पर कोई जवाब नहीं मिला और दरवाजा अंदर से बंद था।

              आत्महत्या का कारण अज्ञात

              दरवाजा नहीं खोलने पर पिता को जानकारी दी गई। दरवाजा तोड़कर देखा, तो वो फांसी के फंदे से लटकी मिली। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुकमा की 33 पंचायतों में मिशन कनेक्ट के तहत प्रशासन की दस्तक

                              अंत्योदय के कल्याण भावना के साथ अधिकारी पहुँचे गाँव-गाँवशासकीय...

                              रायपुर : मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

                              हर घर जल आपूर्ति से पोंगाभेज्जी के ग्रामीण प्रसन्न विकास...

                              रायपुर : बागबाहरा के 132/33 केवी उपकेंद्र की क्षमता 126 एमवीए पहुंची

                              ओवरलोड से राहत, अब 63 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर...

                              रायपुर : वन परिक्षेत्र अधिकारी से आहरण-संवितरण अधिकार छीना

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कोण्डागांव वनमण्डल के मर्दापाल परिक्षेत्र...

                              Related Articles

                              Popular Categories