जांजगीर-चांपा : युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, 16 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन, 3146 पदों पर होगी भर्ती

              जांजगीर-चांपा में 16 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन।

              जांजगीर-चांपा: जिले के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। प्राइवेट सेक्टर की 17 कंपनियां 3146 पदों पर भर्ती करेगी। जिला रोजगार कार्यालय लाइवलीहुड कॉलेज में 16 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

              जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन जांजगीर और रोजगार कार्यालय मिलकर 16 जुलाई को जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के युवाओं के लिए रोजगार के लिए सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। जिसमें 3146 पदो पर भर्ती होनी है।

              17 कंपनियों में होगी भर्ती

              अधिकारी ने बताया कि प्राइवेट सेक्टर की 17 कंपनियों में भर्ती होनी है। टेक्निकल फील्ड में 1216, सिक्योरिटी गार्ड 1250, फाइनेंस सेक्टर 251, कृषि क्षेत्र में 113 और अन्य क्षेत्र में 316 पदों पर भर्ती होगी। इसमें पदों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

              युवाओं को अपने लाना होगा मूल दस्तावेज

              सक्ती और जांजगीर चांपा जिले के युवाओं को रोजगार लेने के लिए अपने सभी मूल दस्तावेज लाने होंने। वे 16 जुलाई को समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : मिट्टी के घर से पक्के आशियाने तक का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड...

                              रायपुर : बीजापुर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

                              किसानों ने सीखी टिकाऊ कृषि की आधुनिक तकनीकरायपुर (BCC...

                              रायपुर : डेयरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने...

                              Related Articles

                              Popular Categories