जांजगीर-चांपा : पति ने मजार में काटा पत्नी का गला, इलाज कराने आए थे, रात रुकने पर हुई कहासुनी; तो चाकू से किया ताबड़तोड़ ​​​​​​​​​​​​​​वार

              जांजगीर-चांपा: जिले में पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी का लगा काट दिया। पति की तबीयत ठीक नहीं रहती थी, इसलिए इलाज कराने के लिए मजार गया था। वहां रात रुकने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

              जानकारी के अनुसार, सरगुजा जिले के भंडार गांव निवासी विदेश पैकरा (30) की पेट दर्ज के चलते अक्सर तबीयत खराब रहती थी। इसलिए पत्नी देवती पैकरा (26) के साथ इलाज कराने के लिए 4 जून को बलौदा के मीरादतार मजार आए थे। जहां इलाज करवाया।

              मजार से घर नहीं जाने पर पति ने पत्नी को मार डाला।

              मजार से घर नहीं जाने पर पति ने पत्नी को मार डाला।

              मजार से घर जाने के बात पर हुआ विवाद

              लेकिन अच्छा नहीं लगने पर विदेश ने पत्नी देवती से कहा कि, घर चलते हैं। जिस पर पत्नी नहीं मानी और सुबह जाने की बात कहने लगी। रात रुकने पर 5 जून की आधी रात गुस्से में पति ने हाथ से उसका मुंह दबाया, फिर चाकू से पेट और गले में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

              सुबह चौकीदार ने देखी थी लाश

              दूसरे दिन चौकीदार सरजू चौहान जब सुबह 4 बजे उठा, तो देवकी पैकरा को 3 से 4 बार आवाज दिया, मगर उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसके पास जाकर देखा तो सिर पर चोट के निशान मिले। खून बह रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। उसका पति भी मौके पर नहीं था। इसकी सूचना बलौदा पुलिस को दी गई।

              पति गांव से हुआ गिरफ्तार

              सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जांच के दौरान 6 जून को आरोपी पति विदेश पैकरा को गांव में ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसमें हत्या करना स्वीकार किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : साड़ी गुणवत्ता पर सरकार सख्त

                              मंत्री राजवाड़े के निर्देश पर जांच तेजप्रबंध संचालक खादी...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया

                              कच्चे घर से पक्के आवास तक का सफरमहतारी वंदन...

                              Related Articles

                              Popular Categories