Janjgir-Champa Murder News : नाबालिग ने बीच बाजार युवक को चाकू से मार डाला, आपसी रंजिश में हुई हत्या; पुलिस ने बरामद किया हथियार

              जांजगीर चांपा: जिले के नैला के वार्ड नंबर 2 में बीच बाजार युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शरीर से अधिक खून निकलने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हमला करने वाला नाबालिग है, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। पूरा मामला नैला चौकी उप थाना क्षेत्र का है।

              नैला चौकी प्रभारी संगम राम ने बताया कि नाबालिग आरोपी ने चाकू से राजेंद्र यादव (19) के कमर और हाथ में 4 से 5 बार चाकू से हमला किया है, जिससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

              नाबालिग ने चाकू से वार कर युवक को मार डाला।

              नाबालिग ने चाकू से वार कर युवक को मार डाला।

              चाकू से हमला कर मार डाला

              उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्च्यूरी में रखा गया है। सोमवार की सुबह पंचनामा कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। नाबालिग ने सब्जी काटने वाले चाकू से वारदात को अंजाम दिया है।

              आपसी रंजिश की बात हमला

              चौकी प्रभारी संगम राम ने बताया कि आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में नाबालिग और राजेंद्र यादव के बीच आपसी रंजिश की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर जवानों की संगीतमय हुंकार

                              स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर रायपुर में गूंजेंगी...

                              रायपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ में 14 अगस्त को होगी ‘स्वतंत्रता दौड़

                              रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर से शुरू होकर चक्रधर चौक एवं...

                              रायपुर : नवा रायपुर में सजेगी लोक-संस्कृति की महफिल

                              हरेली और गृह प्रवेश के दोहरे उत्सव में जुटेगा...

                              Related Articles

                              Popular Categories