जांजगीर-चांपा: घर के बाहर सोए शख्स की हत्या… बेटा घर पहुंचा, तो खाट पर पड़ी मिली पिता की लहूलुहान लाश, आरोपियों की तलाश जारी

        जांजगीर-चांपा: जिले के ग्राम ढाबाडीह में शुक्रवार रात घर के बाहर खाट पर सोए श्रवण कुमार कुर्रे (50) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, श्रवण कुमार कुर्रे घर में अकेला था। पत्नी रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने मायके विद्याडीह गई हुई थी। साथ में छोटा भाई भी मां के साथ गया था। इधर बड़ा बेटा शनिवार तड़के 3 बजे के बाद घर लौटा, तो पिता को खाट पर खून से लथपथ पाया।

        घटनास्थल पर जांच के लिए पुलिस पहुंची। परिजनों के बयान दर्ज किए गए।

        घटनास्थल पर जांच के लिए पुलिस पहुंची। परिजनों के बयान दर्ज किए गए।

        उसने गांववालों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घटना की जांच के लिए बिलासपुर से FSL की टीम भी मौके पर पहुंचे। जांच में डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है।

        ग्राम ढाबाडीह में शुक्रवार रात घर के बाहर खाट पर सोए श्रवण कुमार कुर्रे (50) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

        ग्राम ढाबाडीह में शुक्रवार रात घर के बाहर खाट पर सोए श्रवण कुमार कुर्रे (50) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

        मौके पर एसपी विजय अग्रवाल भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मृतक श्रवण के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया है।

        मौके पर पहुंचकर जांच करती पुलिस टीम, बिलासपुर से FSL की टीम भी पहुंची।

        मौके पर पहुंचकर जांच करती पुलिस टीम, बिलासपुर से FSL की टीम भी पहुंची।

        घटनास्थल पर खून बिखरा पड़ा हुआ है। दीवारों पर भी खून के छीटें पड़े हैं। सभी सबूतों को इकट्ठा कर जांच के लिए भेज दिया गया है। हत्या की वजह पता नहीं चल पाई है। मृतक के बेटे ने बताया कि वह मां के साथ बिलासपुर में रोजी मजदूरी करता है। पिता घर में अकेले थे, तभी अज्ञात आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।

        बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे से बिजली नहीं थी। बिजली न होने के कारण गर्मी से परेशान लोग घरों के बाहर ही सो रहे थे। बिजली रात 1.30 बजे आई। आशंका जताई जा रही है कि हत्या रात 12 से 1 बजे के बीच की गई है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

                विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण, आवास योजना के हितग्राहियों...

                KORBA : शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

                ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नवाचार...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान ने बदली अस्लम खान की जिंदगी, पीएम आवास से मिला पक्का आशियाना

                प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण ने दिया सुरक्षित घर, सम्मान और...

                Related Articles

                Popular Categories