Sunday, February 22, 2026

              Janjgir-Champa : प्रिंसिपल ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, बीपी-शुगर की बीमारी से था परेशान, हॉस्पिटल से आकर रात में उठाया घातक कदम

              जांजगीर-चांपा: जिले में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने अपने घर के अंदर सीढ़ी के रेलिंग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल ने देर रात आत्मघाती कदम उठाया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के विद्यानगर ​​​​​​का है।​

              मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय स्कूल के प्रिंसिपल का नाम उत्तम कुमार वारे (57) है। परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

              एक महीने से बीमार चल रहा था पति

              उत्तम कुमार की पत्नी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि उसकी एक माह से तबीयत खराब थी। बीपी-शुगर और हाथ पैर कांपने की बीमारी थी। इलाज के लिए 26 फरवरी को अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया था।

              पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

              फंदे पर लटकी मिली लाश

              पत्नी के मुताबिक बिलासपुर से इलाज के बाद 29 फरवरी को घर आ गए। रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। दूसरे कमरे में भाई अजय लेदर सोया हुआ था। जब सुबह करीबन 4.30 बजे नींद खुली तो उत्तम कुमार फंदे पर लटका हुआ था।

              पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

              सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अशोक वैष्णव बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ट्रिपल आईटी में 17 – 18 मार्च को होगा छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन

                              प्रत्येक विषय-धारा में चयनित युवा वैज्ञानिक को 21 हजार...

                              Related Articles

                              Popular Categories