जांजगीर चांपा : सांप के काटने से बच्ची की मौत, परिजन ने पहले झाड़-फूंक कराया, नहीं उठी तो अस्पताल ले गए; डॉक्टर ने मृत घोषित किया

        जांजगीर चांपा: जिले में जहरीले सांप के काटने से 9 साल की बच्ची की मौत हो गई। खटोला गांव में घर के अंदर खेल रही बच्ची प्रिंसी धीवर को डोमी नामक जहरीले सांप ने काट लिया था। तबीयतन बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।

        जानकारी के मुताबिक, अकलतरा थाना इलाके के ग्राम खटोला में मंगलवार की देर शाम 7 बजे प्रिंसी धीवर अपने घर में खेल रही थी और लाइट भी बंद थी। जब बच्ची रोने लगी तो परिजन को लगा की किसी तार के कटा होगा। इस बीच बच्ची सो गई।

        तबीयत बिगड़ने पर कराया झाड़-फूंक

        करीब आधे घंटे बाद जब अचानक से बच्ची को उल्टी होने लगी और तबीयत बिगड़ी तब पता चला की सांप ने काटा है। इसके बाद बच्ची प्रिंसी को झाड़-फूंक के लिए ले जाया गया। बुधवार की सुबह भी जब प्रिंसी नही उठी तो उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया।

        घटना की जानकारी अकलतरा थाने में दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories