जांजगीर-चांपा : ट्रेलर वाहन चालक ने अधेड़ को कुचला, मौके पर मौत, कुचलते हुए करीब 50 मीटर तक घसीटा; शरीर के हुए कई हिस्से

              जांजगीर-चांपा: जिले के कोसमंदा गांव मुख्य मार्ग में ट्रेलर वाहन चालक ने बाइक सवार अधेड़ को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। वह पीआईएल में गाड़ी चलने का काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेलर वाहन चालक की तलाश में जुटी है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

              जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर चोरिया निवासी भागीरथी साहू (54) पीआईएल कंपनी में वाहन चलाने का काम करता था। वह अपने घर से बाइक से पीआईएल अपने काम में जा रहा था, तभी कोरबा से रायगढ़ कोयला लेकर जा रही ट्रेलर वाहन ने तेज रफ्तार से मोटर साइकिल सवार को ठोकर मारी। इतना ही नहीं कुचलते हुए करीबन 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

              अधेड़ की शरीर के हुए कई हिस्से, चालक फरार

              हादसे में अधेड़ की शरीर के कई हिस्से हुए हैं। वहीं ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। घटना की जानकारी चांपा पुलिस को मिलने पर घटना स्थल पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। ट्रेलर वाहन को पुलिस ने जब्त कर थाना लेकर पहुंची। शव का पोस्टमॉर्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रतिभा, परंपरा और सृजनशीलता का उत्सव

                              रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’16 विधाओं...

                              रायपुर : केतनपाल में जल जीवन मिशन बना बदलाव की धारा

                              हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल, वर्षों पुरानी जल समस्या...

                              रायपुर : आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा किसानों को उन्नत धान बीजों का वितरण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान...

                              Related Articles

                              Popular Categories