Saturday, February 28, 2026

              जांजगीर-चांपा: शराब पीकर महिला सहित दो की मौत… ससुराल में पड़ोसन के साथ पी रहा था युवक, दोनों गिरे, फिर नहीं उठे; दंपती हिरासत में

              जांजगीर-चांपा: जिले के ग्राम अमोदा में देशी शराब पीकर 2 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के नाम ललिता सूर्यवंशी (46) और किरण प्रधान (33) हैं। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम हनुमंता का रहने वाला किरण प्रधान (33) रक्षाबंधन के त्योहार पर अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ ससुराल ग्राम अमोदा आया हुआ था। किरण के साले शिवशंकर ने बताया कि उसकी बहन और जीजा रक्षाबंधन के बाद भोजली त्योहार मनाने के लिए उनके घर पर रुके थे।

              मृतक किरण प्रधान के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

              मृतक किरण प्रधान के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

              इस बीच 31 अगस्त की रात किरण पड़ोसी महिला ललिता सूर्यवंशी के घर गया। यहां दोनों ने शराब पीने का तय किया। इस पर महिला ललिता ने अपने भतीजे को गांव से ही शराब लाने के लिए भेजा। भतीजा गांव में ही रोहित और रुक्मिणी नाम के पति-पत्नी से देशी शराब लेकर आया, जिसका ढक्कन पहले से ही खुला हुआ था।

              ग्राम अमोदा में रहने वाली महिला ललिता सूर्यवंशी की देशी शराब पीने से मौत हो गई है।

              ग्राम अमोदा में रहने वाली महिला ललिता सूर्यवंशी की देशी शराब पीने से मौत हो गई है।

              इसके बाद दोनों महिला-पुरुष ने साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद दोनों जमीन पर गिर पड़े। ये देख परिजन दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नवागढ़ थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

              एएसपी अनिल सोनी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि दोनों मृतकों के शव के पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी पति-पत्नी रोहित और रुक्मिणी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बहुआयामी व्यवसाय से संवरा जीवन, रेबेका बनीं ‘लखपति दीदी’

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम)...

                              कोरबा में कल सजेगा ’कृषक उन्नति योजना’ का मंच, किसानों को मिलेगी सौगात

                              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ’कृषक...

                              Related Articles

                              Popular Categories