जांजगीर चांपा : सांप के डसने से दो सगी बहनों की मौत, रात में जमीन में सो रही थी दोनों, तभी हुई घटना; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

              जांजगीर चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में सांप के काटने से दो बहनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है. यह घटना मंगलवार रात की है. पुलिस मार्ग कायम कर घटना की जांच कर रही.यह घटना भैसो के आश्रित ग्राम डुमरपाली की है. जानकारी के मुताबिक, दोनों बहन जमीन में सो रही थी. तभी दोनों को सांप ने डस लिया. इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने दोनों बहनों को पामगढ सीएसची में भर्ती कराया था. यहां एक बहन की मौत हो गई. वहीं दूसरी बहन को बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उनकी भी मौत हो गई. मृतिका अनन्या जांगड़े 19 साल और दीप्ती जांगड़े 16 साल की थी.


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध रूप से भंडारित 20 गैस सिलेण्डर जब्त

                              फरसवानी और बीरतराई में खाद्य विभाग की कार्रवाईरायपुर (BCC...

                              रायपुर : राजस्व निरीक्षक और पटवारी निलंबित

                              फसल क्षति मुआवजा निर्धारण में लापरवाही बरतने का मामला रायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories