जशपुरनगर: मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बघिमा, मटासी और पालीडीह में मत्स्य बीज स्पान, फाई एवं फिंगरलिंग उपलब्ध…

              • शासकीय दर पर मत्स्य बीज क्रय कर तालाबों व जलाशयों में कर सकते हैं संचयन

              जशपुरनगर: मछली पालन विभाग के अंतर्गत् जशपुर विकासखण्ड के मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बघिमा, कुनकुरी विकाखण्ड के मत्स्य बीज संवर्धन प्रक्षेत्र नटासी एवं पत्थलगांव विकाखण्ड के मत्स्य बीज संवर्धन प्रक्षेत्र पालीडीह में मत्स्य बीज उत्पादन का कार्य प्रारंभ हो गया है। मत्स्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में जिले के मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में मत्स्य बीज स्पान, फ्राई एवं फिंगरलिंग उपलब्ध है। जिले के समस्त पट्टाधारक मछुआ सहकारी समिति, मछुआ समूह, मछुआ व्यक्ति, स्व सहायता समूह तथा निजी मत्स्य पालक किसान शासकीय दर पर मत्स्य बीज क्रय कर अपने तालाबों व जलाशयों में संचयन कर सकते है। सहायक संचालक मछली पालन ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला हेतु 850 लाख स्पान एवं 115 लाख स्टैण्डर्ड फाई उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त तीनों मत्स्य बीज प्रक्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता का मेजर कार्प (कतला, रोहू एवं मृगल) मत्स्य बीज उत्पादन कार्य वर्षा ऋतु के साथ प्रारंभ हो गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी हरेली तिहार की बधाई

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रदेश के वाणिज्य उद्योग तथा...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना : सिलाई मशीन बना आत्मनिर्भरता का साधन

                              ग्राम दौना की संतोषी डहरिया दो महिलाओं को भी...

                              Related Articles

                              Popular Categories