जसमीत को मिला मोस्ट आउटस्टैडिंग पर्सनल फाइनेंस कोच का सम्मान

              नई दिल्ली (BCC NEWS 24): टॉपनॉच फाउंडेशन द्वारा 21 मई 2026 को होटल शांगरी-ला इरोस, नई दिल्ली में सरदार पटेल एकता पुरस्कार 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और व्यापार क्षेत्रों में सकारात्मक एवं सशक्त बदलाव लाने वाले अग्रणी योगदानकर्ताओं को सम्मानित करना था। इस प्रतिष्ठित समारोह में *छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर से जसमीत सिंह छाबड़ा* को वित्तीय क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए *’सबसे भरोसेमंद वित्तीय व्यक्तिगत वित्त कोच’* के रूप में *सरदार पटेल राष्ट्रीय पुरस्कार* से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल जसमीत सिंह छाबड़ा के लिए, बल्कि पूरे *छत्तीसगढ़ राज्य और रायपुर शहर* के लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का विषय है।

              जसमीत सिंह छाबड़ा पिछले 22 वर्षों से बीएफएसआई क्षेत्र में एक कॉर्पोरेट अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। पिछले दो वर्षों से वे ‘जसमीत छाबड़ा फाइनेंस’ नाम से सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके 9 मिलियन से अधिक व्यूअर्स हैं। वित्त क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के उनके प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं।

              समारोह में देश के कई वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। *मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि* के रूप में *श्री रामदास अठावले जी* – केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री, भारत सरकार, *श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल* – लोकसभा सांसद, *श्रीमती हेमा मालिनी जी* – भारतीय फिल्म अभिनेत्री और लोकसभा सांसद, *श्री रूपम शर्मा जी* – प्रबंध निदेशक, ट्रिनिटी कॉर्पोरेट सूट्स एवं *डॉ. बसंत गोयल* – सीईओ और संस्थापक, गोयल मेडिकोस ने शिरकत की।

              इस आयोजन ने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और व्यापार क्षेत्र के लोगों को एक मंच पर लाकर भारत के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा का अवसर प्रदान किया। समारोह में 21 मई 2026 को भारत भर के विजेताओं की घोषणा कर उन्हें सम्मानित किया गया। 


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories