झारखंड: विधायक के कुक की पंखे से झूलती मिली लाश, सदमे में पिता ने खाया जहर, परिवार का आरोप- हत्या कर फंदे से लटकाया शव; MLA, उनकी पत्नी समेत 9 पर दर्ज कराया केस

          झारखंड: दुमका में जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के कुक की पंखे से झूलती लाश मिली। मृतक का नाम सोनू राउत है। परिवार ने इस मामले में केस दर्ज कराया है। इसमें बीजेपी विधायक समेत 9 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

          परिवार का आरोप है कि सोनू सुसाइड नहीं कर सकता। उसकी हत्या कर के आत्महत्या बताने की कोशिश की गई है। सोनू की बॉडी हंसडीहा थाना क्षेत्र के नौनीहाट स्थित डाक बंगला परिसर में मिली है।

          SP का कहना है कि केवल घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर सोनू की मौत को हत्या या आत्महत्या नहीं माना जा सकता। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अनुसंधान के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह तक पहुंचेगी।

          डाक बंगला परिसर में जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के रसोइये की पंखे से झूलती लाश मिली।

          डाक बंगला परिसर में जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के रसोइये की पंखे से झूलती लाश मिली।

          हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाया

          मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि सोनू ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया।

          आवेदन में विधायक के परिवार और निजी स्टाफ से जुड़े लोगों पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

          सोनू के पैर बेड से टच थे। परिजन का कहाना है कि बॉडी को देखकर नहीं लगता कि उसने सुसाइड किया है।

          सोनू के पैर बेड से टच थे। परिजन का कहाना है कि बॉडी को देखकर नहीं लगता कि उसने सुसाइड किया है।

          विधायक की पत्नी, बेटे और साले पर भी केस

          नामजद आरोपियों में विधायक देवेंद्र कुंवर, उनकी पत्नी, बेटे रवि कुमार, बेटे की पत्नी, विधायक के साला मिथिलेश कुमार सिंह, सरहज, सरहज के बेटे, निजी चालक और निजी स्टाफ से जुड़े लोग शामिल हैं। हालांकि प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। पुष्टि होना अभी बाकी है।

          घटना के बाद SP पीतांबर सिंह खेरवार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से पूरी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं।

          2 महीने से विधायक के यहां बना रहा था खाना

          सोनू राउत देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के दोयम तेलियाडीह गांव निवासी अनिल राउत का बेटा था। वह करीब 2 महीने से नौनीहाट स्थित विधायक के यहां खाना बनाने का काम कर रहा था। मनसा पूजा के दौरान वह अपने गांव गया था। शनिवार को वापस नौनीहाट लौटा था।

          बताया गया कि सोमवार की सुबह सोनू ने नाश्ता बनाया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। दोपहर में खाना बनाने के लिए उसकी तलाश की गई तो कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

          सदमे में पिता ने खाया जहर

          सोनू की मौत के बाद उसके पिता अनिल राउत ने जहर खा लिया। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया गया कि दोपहर दो बजे के बाद परिजन अस्पताल में बिना कुछ बताए उन्हें बेहतर इलाज के लिए कहीं ओर ले गए।

          अस्पताल से बिना सूचना मरीज को बाहर ले जाने के कारण वार्ड इंचार्ज ने उन्हें लामा (लिव्ड अगेंस्ट मेडिकल एडवाइस) घोषित कर दिया।

          जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर संताल परगना की 18 विधानसभा सीटों में भाजपा के अकेले विधायक हैं।

          जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर संताल परगना की 18 विधानसभा सीटों में भाजपा के अकेले विधायक हैं।

          संथाल से अकेले बीजेपी विधायक हैं देवेंद्र

          जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर संताल परगना की 18 विधानसभा सीटों में भाजपा के एकमात्र विजेता विधायक हैं। वे तीसरी बार निर्वाचित हुए हैं।

          हालिया विधानसभा चुनाव में संताल परगना की 18 सीटों में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज करने वाले वे एकमात्र विधायक रहे थे। विधायक समेत नामजद अन्य लोगों पर लगे आरोपों की सत्यता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।



                    Hot this week

                    रायपुर : राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को देशभर में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’

                    युवा सहभागिता, खेल विकास और राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित...

                    रायपुर : हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती

                    आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तारशासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गयापंचायत सचिव...

                    Related Articles

                    Popular Categories