कर्नाटक: बेंगलुरु में रिटायर्ड ISRO कर्मचारी ने पत्नी का मर्डर किया, तौलिये से गला दबाया, आरोपी पुलिस हिरासत में

              कर्नाटक: बेंगलुरु के अवलाहल्ली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

              शुरुआती जांच में सामने आया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी 65 साल के नागेश्वर राव ने अपनी पत्नी संध्या श्री तौलिये से गला दबाकर मार डाला। वारदात के बाद राव घर पर ही मौजूद रहा।

              इसके बाद में राव ने अपने पड़ोसी को फोन कर घटना के बारे में बताया। पड़ोसी ने तुरंत परिवार के एक जान-पहचान वाले डॉक्टर से संपर्क किया। फिर डॉक्टर ने अवलाहल्ली पुलिस को सूचना दी।

              मौके पर पहुंची पुलिस ने संध्या के शव को पोस्टमार्ट के लिए भिजवाया और राव को हिरासत में ले लिया। व्हाइटफील्ड के डीसीपी सैदुलु अदावत ने बताया कि राव मानसिक रूप से परेशान थे और सुसाइड करने की योजना बना रहे थे।

              उन्होंने बताया कि यह कदम उठाने से पहले, उन्होंने अपनी पत्नी की हत्या करने का फैसला किया। पत्नी की हत्या के बाद खुद भी वह सुसाइड करना चाहते थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि अपनी मौत के बाद उन्हें पत्नी के भविष्य को लेकर चिंता थी।

              दंपति की बेटी अमेरिका में रहती है

              दंपति आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का रहने वाला था और पिछले तीन साल से बेंगलुरु के विर्तुसो कॉम्प्लेक्स के अपार्टमेंट में रह रहा था। उनकी बेटी अमेरिका में रहती है। उसे घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : कृषि विभाग ने जब्त की 640 बोरी यूरिया

                              रायपुर (BCC NEWS 24): किसानों से अधिक कीमत वसूलकर...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : कुदरगढ़ में अंतिम शिविर संपन्न

                              ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : नैनो उर्वरकों से बदली खेती की तस्वीर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आधुनिक कृषि तकनीकों ने अब...

                              Related Articles

                              Popular Categories