कर्नाटक: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर साउथ कोरियन महिला से छेड़छाड़, आरोपी ने चेकिंग के बहाने पुरुष टॉयलेट में ले जाकर प्राइवेट पार्ट्स छुआ, CCTV से पकड़ा गया

              कर्नाटक: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर साउथ कोरियन महिला से छेड़छाड़ हुई। घटना 19 जनवरी की है, जानकारी आज सामने आई है। एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 में इमिग्रेशन फॉर्मेलिटी के दौरान आरोपी चेकिंग के बहाने महिला को पुरुष टॉयलेट में ले गया। वहां उसे गलत तरीके छुआ।

              एयरपोर्ट पुलिस ने बताया कि महिला कोरिया जा रही थी। टिकट चेकिंग के दौरान आरोपी ने महिला का बैग चेक किया। इस दौरान बीप की आवाज आई। वह महिला को अलग ले गया। चेकिंग के दौरान बदतमीजी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अफ्फान अहमद (25) है। वह एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ का काम करता था।

              महिला के प्राइवेट पार्ट्स पर टच, गले लगाया

              एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट्स पर टच किया। उसे जबरन गले लगाया। महिला ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपी ने चेकिंग जारी रखी। फिर उसने ‘ओके, थैंक यू’ कहा और चला गया।

              महिला ने एयरपोर्ट सिक्योरिटी स्टाफ से मामले की शिकायत की, उसके बाद स्टाफ ने CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में घटना की पुष्टि हुई। फिर एयरपोर्ट सिक्योरिटी स्टाफ ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।


                              Hot this week

                              रायपुर : पेण्ड्रीडीह चौक-नेहरू चौक मार्ग के लिए निविदा को मंजूरी

                              40.39 करोड़ से 15.32 किमी लंबाई का होगा मजबूतीकरणरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories