काठमांडू: नेपाली संसद में बालेन शाह का विरोध, भारतीय जमीन कब्जाने वाले दावे पर विपक्ष बोला- PM सबूत दें, या बयान वापस लें 

            काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने रविवार को कहा था कि सिर्फ भारत ने ही नेपाली जमीन पर कब्जा नहीं किया, बल्कि नेपाल ने भी कुछ भारतीय इलाकों पर कब्जा किया है।

            इस बयान का आज नेपाल की संसद में जमकर विरोध हुआ, विपक्षी दलों ने बालेन शाह से भारत से जुड़े इस विवादित दावे पर जवाब मांगा।

            विपक्षी सांसदों ने प्रधानमंत्री से कहा कि या तो वे अपने बयान को वापस लें या फिर इसके समर्थन में ठोस सबूत पेश करें। विपक्ष का आरोप है कि प्रधानमंत्री का यह दावा नेपाल के राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाने वाला है।

            सांसदों का कहना है कि बिना पर्याप्त सबूत के इस तरह का बयान देश की विदेश नीति और पड़ोसी देशों के साथ संबंधों पर असर डाल सकता है।


                          Hot this week

                          कोरबा: मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी

                          311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories