केरल: SAI हॉस्टल में 2 खिलाड़ियों के शव मिले, फंदे से लटके थे, दोनों लड़कियों की उम्र 15-17 साल, सुसाइड नोट नहीं मिला

          केरल: प्रदेश के कोल्लम स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) हॉस्टल में गुरुवार को दो नाबालिग स्पोर्ट्स ट्रेनी के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। पुलिस के मुताबिक, दोनों छात्राएं स्पोर्ट्स कोचिंग ले रहीं थी और हॉस्टल में ही रह रही थीं। मृत लड़कियों की पहचान कोझिकोड जिले की सैंड्रा (17) और तिरुवनंतपुरम जिले की वैष्णवी (15) के रूप में हुई है।

          सैंड्रा एथलेटिक्स की ट्रेनी थी और 12वीं में पढ़ रही थी, जबकि वैष्णवी कबड्डी खिलाड़ी थी और क्लास 10वीं की छात्रा थी। घटना से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

          दोनों छात्राएं स्पोर्ट्स कोचिंग ले रहीं थी और हॉस्टल में ही रह रही थीं।

          दोनों छात्राएं स्पोर्ट्स कोचिंग ले रहीं थी और हॉस्टल में ही रह रही थीं।

          दोनों के शव एक ही कमरे में लटके मिले

          घटना गुरुवार सुबह करीब पांच बजे सामने आई, जब हॉस्टल के बाकी साथी ट्रेनी स्पोर्ट्स प्लेयर्स ने देखा कि दोनों लड़कियां सुबह की ट्रेनिंग सेशन में नहीं आईं। दरवाजा बार-बार खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला तो हॉस्टल अधिकारी दरवाजा तोड़कर अंदर गए।

          वहां दोनों लड़कियां पंखों से लटकी मिलीं। पुलिस के अनुसार वैष्णवी अलग कमरे में रहती थी, लेकिन बुधवार रात वह सैंड्रा के कमरे में सोने आई थी। हॉस्टल की अन्य लड़कियों ने सुबह दोनों को देखा भी था।

          मौत का कारण अभी पता नहीं- पुलिस

          कोल्लम ईस्ट पुलिस अब जांच में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि हॉस्टल में रहने वाली अन्य खेल छात्राओं, उनके ट्रेनर्स और दोनों लड़कियों के परिजन के बयान दर्ज किए जाएंगे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद शव परिजन को सौंप दिए जाएंगे।

          पुलिस का कहना है कि मौत का कारण अभी पता नहीं चला है। यह सुसाइड है या कोई दूसरी वजह, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

          11 साल पहले भी 4 विमेंस एथलीट ने सुसाइड की कोशिश की थी

          केरल के साई सेंटर में इससे पहले भी ऐसा मामला सामने आ चुका है। करीब 11 साल पहले अलापुझा स्थित साई सेंटर में वॉटर स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग ले रहीं चार महिला एथलीट्स ने जहरीला फल खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इन एथलीट्स ने अपने सीनियर्स और हॉस्टल वॉर्डन पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

          इस घटना में अपर्णा नाम की एक एथलीट की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिस पर सभी एथलीट्स के हस्ताक्षर थे। जानकारी के मुताबिक, सभी पीड़ित लड़कियों ने साई विमेंस हॉस्टल में जहरीला फल (ओथलांगा) खाया था।



                    Hot this week

                    रायपुर : मरार समाज के उत्थान के लिए समन्वित प्रयास होंगे

                    योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचाएं- शाकम्भरी बोर्ड...

                    रायपुर : पीढ़ियों की धरोहर को मिली कानूनी मुहर

                    धमतरी के ‘चिरपोटी टमाटर’ को PPV&FRA  के तहत मिला...

                    रायपुर : स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि

                    मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाईरायपुर (BCC NEWS...

                    Related Articles

                    Popular Categories