खैरागढ़: कृषि विभाग की छापामारी, अनियमितता पर पांच कृषि केन्द्र संचालको को नोटिस जारी…

              • कृषि केन्द्र संचालक, किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री, उचित दाम पर दें- कलेक्टर
              • ठेलकाडीह के पाँच कृषि केंद्रों पर हुई छापेमारी कार्यवाही
              • कलेक्टर के निर्देशन में अनियमितता पर जारी रहेगी कार्यवाही

              खैरागढ़: कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार जिले के कृषि विक्रय केन्द्रो के माध्यम से कृषको के मांग अनुसार गुणवत्तायुक्त तथा निर्धारित दर पर कृषि आदान सामाग्री आपूर्ति कराने के उद्देश्य से छापेमारी की गई। इस दौरान ठेलकाडीह के 05 कृषि केंद्रों की जाँच कर अनियमितता पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

              कृषि केन्द्र संचालक, किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री, उचित दाम पर दें- कलेक्टर
              केसीजी कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कृषि केन्द्र संचालक, किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री, उचित दाम पर दें। खरीफ वर्ष 2023 के प्रारंभ से ही कृषको को गुणवत्तायुक्त सामाग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले के विभिन्न कीटनाशक, बीज एवं खाद् विक्रय केन्द्रों में जांच की कार्यवाही किया जा रहा है। सोमवार को भी जिला के विभिन्न स्थानों में संचालित ऐसे 05 कृषि केन्द्रों में दबिश देकर अनियमितता पाये जाने पर संचालको को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उप संचालक कृषि राजकुमार सोलंकी ने कहा कि कृषको को नकली कृषि आदान सामाग्री से सतर्क रहने तथा सामाग्री के साथ विक्रय केन्द्रो से पक्के में बिल अवश्य प्राप्त करने की अपील की गई है।

              अनियमितता पर जारी रहेगी कार्यवाही
              उपसंचालक राजकुमार सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देश में अनियमितता पर कार्यवाही जारी रहेगी।सोमवार को विकासखंड-खैरागढ़ के कीटनाशक निरीक्षक सह अनुविभागीय कृषि अधिकारी विरेन्द्र कुमार डहरिया और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी लिखेश्वर तिवारी की टीम ने कार्यवाही करते हुए 05 कृषि केन्द्रों में दबिश दी गई जहां अनियमितता पायी गई। विकासखंड-खैरागढ़ अंतर्गत ठेलकाडीह के कृषि केन्द्र- बनुठिया कृषि केन्द्र, किसान कृषि केन्द्र, लक्ष्य कृषि केन्द्र, भूमि कृषि केन्द्र एवं साहू कृषि केन्द्र में छापेमारी कर कार्यवाही की। इन केंद्रों में स्कंध पंजी का संधारण, स्त्रोत प्रमाण पत्र का नही होना एवं मूल्य सूची अंकित नही होना पाया गया। सभी 05 कीटनाशक विक्रय केन्द्रो को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। जवाब प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जावेगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रकृति के साथ संतुलन और जल संरक्षण भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक – राज्यपाल डेका

                              राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन’अभियान का किया...

                              रायपुर : अमरकंटक से भोरमदेव तक कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर

                              पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वाेच्च...

                              रायपुर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान

                              सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनकरायपुर...

                              रायपुर : शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला – वन मंत्री केदार कश्यप

                              सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत मड़ानार और मर्दापाल...

                              Related Articles

                              Popular Categories