खामेनेई बोले- अमेरिका को इजराइल के खात्मे का डर था, इसलिए जंग में कूदा, कतर में एयरबेस पर ईरानी हमला उसके मुंह पर जोरदार तमाचा

              तेहरान/तेल अवीव: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक बार फिर दोहराया कि ईरान ने इजराइल के खिलाफ जंग जीत ली है। उन्होंने X पर पोस्ट में कहा, ‘मैं झूठे इजराइली सरकार पर जीत के लिए बधाई देता हूं।ईरान ने अपने हमलों से इजराइल को धराशायी कर दिया, कुचल दिया।’

              खामेनेई ने कहा, ‘अमेरिका दोनों देशों के बीच खुली जंग में इसलिए कूदा क्योंकि उसे डर था कि अगर उसने दखल नहीं दिया, तो इजराइल पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। लेकिन अमेरिका को कुछ हासिल नहीं हुआ। ईरान ने अमेरिका के चेहरे पर जोरदार तमाचा मारा।’

              ‘ईरान ने अमेरिकी एयरबेस पर हमला किया और उसे नुकसान पहुंचाया, जो मीडिल ईस्ट में अमेरिका के प्रमुख ठिकानों में से एक है। ईरान के पास मिडिल ईस्ट में अमेरिका के अहम ठिकानों तक पहुंच है। अगर कोई हमला हुआ, तो दुश्मन को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’

              ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी 5 तस्वीरें…

              लेबनान के बेरूत में बुधवार को इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर के बाद जश्न मनाती महिलाएं।

              लेबनान के बेरूत में बुधवार को इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर के बाद जश्न मनाती महिलाएं।

              बेरूत में बुधवार को महिलाओं ने ईरान के सपोर्ट में मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने ईरानी इस्लामी क्रांति के नेता रुहोल्ला खोमैनी और सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए।

              बेरूत में बुधवार को महिलाओं ने ईरान के सपोर्ट में मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने ईरानी इस्लामी क्रांति के नेता रुहोल्ला खोमैनी और सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए।

              लेबनानी महिलाओं ने ईरान के सपोर्ट में मार्च के दौरान ईरान, लेबनान और उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह का झंडा लहराया।

              लेबनानी महिलाओं ने ईरान के सपोर्ट में मार्च के दौरान ईरान, लेबनान और उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह का झंडा लहराया।

              सीजफायर की घोषणा के बाद ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले से इजराइल के बीर्शेबा शहर में डैमेज इमारत की तस्वीर।

              सीजफायर की घोषणा के बाद ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले से इजराइल के बीर्शेबा शहर में डैमेज इमारत की तस्वीर।

              ट्रम्प ने बुधवार को नाटो समिट के दौरान कहा कि ईरानी अधिकारियों को देश को फिर से पटरी पर लाने के लिए ऑयल के पैसे की जरूरत होगी। चीन, ईरान से ऑयल खरीदता है तो उन्हें कोई समस्या नहीं है।

              ट्रम्प ने बुधवार को नाटो समिट के दौरान कहा कि ईरानी अधिकारियों को देश को फिर से पटरी पर लाने के लिए ऑयल के पैसे की जरूरत होगी। चीन, ईरान से ऑयल खरीदता है तो उन्हें कोई समस्या नहीं है।


                              Hot this week

                              रायपुर : उद्योग मंत्री ने निगम के 04 वार्डाे को दी 60 लाख रू. के विकास कार्याे की सौगात

                              उद्योग मंत्री देवांगन ने किया विभिन्न विकास कार्याे का...

                              रायपुर : ​बंदूक छोड़ आत्मसम्मान का रास्ता

                              नारायणपुर में आत्मसमर्पित 50 युवाओं के लिए 70.68 लाख...

                              Related Articles

                              Popular Categories