नाबालिग का अपहरण फिर रेप… छात्रा से की दोस्ती फिर भगाकर किराये के मकान में रखा था युवक, आरोपी के घर से मिली स्टूडेंट

        BILASPUR: बिलासपुर में 16 साल की लड़की को अगवा कर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले छात्रा से दोस्ती की और उसे प्यार में फंसाकर शादी करने का वादा किया। फिर उसे घुमाने के बहाने भगाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस केस में पुलिस ने लड़की को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

        पुलिस के अनुसार एक सप्ताह पहले लड़की के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। वह घर से सामान लेने गई थी। इसके बाद जब वह वापस नहीं आई, तब उन्होंने अपने परिचित और उसकी सहेलियों से पूछताछ कर तलाश की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने उसके अपहरण और अनहोनी की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी।

        पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

        पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

        पुलिस को युवक पर था शक

        इस दौरान पुलिस ने लड़की के करीबियों से जानकारी जुटाई, तब पता चला कि वह स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा से एक युवक मिलता था। युवक मूलत: बलौदाबाजार जिले के सिमगा क्षेत्र के ग्राम करहुल का रहने वाला है और यहां प्राइवेट जॉब करता है। वह लड़की के मोहल्ले में ही किराए के मकान में रहता है। पुलिस ने युवक की तलाश की, तब वह भी गायब मिला। लिहाजा, पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर लेकर लोकेशन ट्रेस किया और उसके गांव में दबिश दी, तब लड़की उसके घर में मिली।

        एक साल पहले हुई थी दोस्ती
        इधर, लड़की से पूछताछ कर पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया, तब पता चला कि स्कूल जाते-आते करीब साल भर पहले युवक से उसकी पहचान हुई थी। इस दौरान उनकी दोस्ती हो गई और युवक उससे बातचीत करने लगा। फिर युवक ने उससे प्यार का इजहार कर उसके साथ शादी करने का वादा किया। घटना के दिन युवक उसे घुमाने के बहाने ले गया था। इसके बाद वो उसे अपने किराये के मकान ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने लड़की को उसके परिजन को सौंप दिया है। वहीं, आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण के साथ ही दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।



                Hot this week

                KORBA : देशभक्ति का अनूठा संगम : सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा ‘वन्दे मातरम् ‘

                कुसमुण्डा (BCC NEWS 24): सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक...

                Related Articles

                Popular Categories