कोंडागांव: जवान ने की आत्महत्या, ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ था, सरकारी आवास में आम के पेड़ पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

              कोंडागांव: जिले में एक ट्रैफिक पुलिस जवान ने आत्महत्या कर ली। विकास पांडे (33) ने अपने सरकारी आवास में लगे आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।। घटना बुधवार रात की है।

              जानकारी के मुताबिक, विकास पांडे ने फांसी लगाने के लिए अपनी ही शर्ट का उपयोग किया। घटना के समय वह अपने घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी और बच्चे अपने गृह ग्राम विश्रामपुरी ब्लॉक के लिहागांव गए हुए थे।

              ट्रेफिक जवान विकास पांडे (33) ने सुसाइड कर लिया

              ट्रेफिक जवान विकास पांडे (33) ने सुसाइड कर लिया

              अनुकंपा के आधार पर हुई थी नियुक्ति

              विकास पांडे 2019 से कोंडागांव में पदस्थ थे। उनकी नियुक्ति अनुकंपा के आधार पर हुई थी। उनकी 6 साल की एक बेटी और 4 साल का बेटा है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

              जांच में जुटी पुलिस

              पुलिस अधिकारी इस आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रहे हैं। अभी तक आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सीएम हेल्पलाइन 1076 से तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड

                              शिकायत के त्वरित निराकरण से मिली राहतहितग्राही ने शासन...

                              रायपुर : उन्नत तकनीक से गन्ना खेती को मिलेगा नया आयाम

                              प्रशिक्षण एवं चौपाल के माध्यम से किसानों को दी...

                              Related Articles

                              Popular Categories