सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्यों में कोण्डागांव बस्तर संभाग में अव्वल…

              • सर्वे गति में कोण्डागांव राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान पर

              कोण्डागांव: राज्य शासन की मंशा अनुरूप राज्य भर में छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। जिसके तहत सभी जिलों में घर-घर जाकर सर्वेक्षण दलों द्वारा पहुंचकर सर्वे कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोण्डागांव में भी कलेक्टर दीपक सोनी के नेतृत्व में सर्वेक्षण का कार्य गुणवत्तापूर्ण रूप से किया जा रहा है। जिसके तहत जिले में 124200 परिवारों को सर्वे हेतु लक्षित किया गया है। जिसके लिए जिले में 652 प्रगणक दलों की नियुक्ति कर तीव्र गति से सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि 11 दिनों में 66009 परिवारों का पंजीयन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है जो कि लक्ष्य का 53.15 प्रतिशत है तथा 22 गांवों में सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण भी हो गया है।

              इस प्रकार कोण्डागांव जिला राज्य के सभी 33 जिलों में सर्वेक्षण कार्य में द्वितीय स्थान पर तथा बस्तर संभाग में कुल लक्ष्य के विरूद्ध सर्वाधिक गति से सर्वेक्षण कार्य करने में अव्वल रहा है। इसके लिए प्रतिदिन प्रगणक दलों द्वारा सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर ने हर्ष जाहिर करते हुए और सभी प्रगणक दलों को बेहतर कार्यों की प्रसंशा करते हुए उन्हें बधाई दी है और सभी को जल्द से जल्द गुणवत्ता पूर्वक सर्वे करने हेतु निर्देशित किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को समय पर मिल रही खाद

                              7,110 मीट्रिक टन उर्वरक वितरित, महासमुंद जिले में पर्याप्त...

                              रायपुर : विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

                              प्रशिक्षण में अधिकारियों ने दिए सुझाव, सांकेतिक प्रस्तुतिकरण के...

                              Related Articles

                              Popular Categories