कोण्डागांव: डॉक्टर तुमचो द्वार योजना से जिले के ग्रामीणों को मिलने लगी निःशुल्क घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधाएं 157 लोग हुए लाभान्वित…

              कोण्डागांव: लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का सपना कोण्डागांव जिले में साकार हो रहा है। यहां नजदीकी हाट-बाजार में स्वास्थ्य सुविधा मिलने के साथ ही अब लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा भी मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा जिले के फरसगांव और विश्रामपुरी विकासखण्ड में लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डॉक्टर तुंहर दुआर योजना का शुभारंभ पिछले माह किया था। इस योजना के तहत लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर 9329999872 नम्बर पर कॉल करके अपनी समस्या बताते हैं। इसके पश्चात् चिकित्सक पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ मरीज के घर पहंचते हैं। यहां आवश्यकता अनुसार मरीज की जांच की जाती है और जांच में पाए गए तथ्यों के आधार पर उपचार किया जाता है। इस योजना के तहत अब तक 157 लोगों का उपचार किया गया है, जिनमें फरसगांव विकासखण्ड के 82 और विश्रामपुरी विकासखण्ड के 75 मरीज शामिल हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

                              मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण...

                              रायपुर : बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

                              मेडिकल कॉलेज भवन, छात्रावास, ऑडिटोरियम सहित विभिन्न निर्माण कार्यों...

                              Related Articles

                              Popular Categories