KORBA : कलेक्ट्रेट में 04 अभ्यर्थियों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में जारी नई गाइड लाइन के परिपालन में कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में शासकीय सेवकों की असामयिक मृत्यु होने पर उनके परिवार के आश्रित सदस्यों को सहायक ग्रेड-तीन के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर द्वारा जिला कार्यालय में 04 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति के तहत सहायक ग्रेड-3 के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई है। जिसके अंतर्गत श्री जसलोक पिता स्व. डॉ.छत्तरसिंह कंवर, ग्राम बिरवट जिला कोरबा, श्री देवआशिष कैवर्त पिता स्व. बेदराम कवर्त, ग्राम तिलकेजा जिला कोरबा, श्री अविनाश कांत लकड़ा माता स्व.औरेलिया लकड़ा पिता काश्मिर लकड़ा ग्रीन गार्डन कॉलोनी बिलासपुर और श्री ईश्वर सिंह कंवर पिता स्व. पीला दाउ कंवर ग्राम ढोढातराई जिला कोरबा को सहायक ग्रेड-तीन के पद पर नियुक्त कर कार्यालय कोरबा में पदस्थ किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बिहान ने बदली ललिता की तकदीर : 26 हजार के ऋण से शुरू हुआ सफर, आज हर माह 26 हजार की आय

                              कोरिया की पशुसखी ललिता सारथी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से पामगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात

                              डोंगाकोहरौद बस्ती मार्ग निर्माण के लिए 605.09 लाख रुपये...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

                              भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त...

                              Related Articles

                              Popular Categories