Sunday, February 15, 2026

              कोरबा: 10वीं की छात्रा ने किया सुसाइड… घर से बिन बताए निकली थी, फिर फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

              KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वो घर से बिन बताए निकली थी। इसके बाद उसका शव गांव में ही एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

              सैंडल गांव की रहने वाली 16 वर्षीय दिव्या जांगड़े 10वीं की छात्रा थी। रोज की तरह वह गुरुवार को भी घर पर थी। मगर अचानक से शाम को वह घर से निकल गई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने काफी तलाश की। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला।

              नाबालिग ने गुरुवार रात को ही फांसी लगा ली थी।

              नाबालिग ने गुरुवार रात को ही फांसी लगा ली थी।

              वहीं देर रात किसी ने परिजनों को सूचना दी कि दिव्या का शव खेत पर लगे पेड़ पर लटा हुआ है। ये सुनने के बाद परिजन हैरान रह गए। सभी तुरंत खेत के पास पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

              शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम किया गया है।

              शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम किया गया है।

              उधर, रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। जिसके बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की। जिसमें परिजनों ने बताया कि सब ठीक चल रहा था। दिव्या ने इस साल 10वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। पढ़ाई लिखाई में भी अच्छी थी। उसने अपनी कक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया था। अचानक उसने ऐसा क्यों किया, कुछ समझ नहीं आ रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर: मुख्यमंत्री साय राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में होंगे शामिल

                              महाशिवरात्रि के अवसर पर शाही स्नान और विशाल शोभायात्रा...

                              Related Articles

                              Popular Categories